{"_id":"68a63872cef6622e5b035929","slug":"gorakhpur-news-basketball-five-players-from-gorakhpur-selected-in-pre-national-camp-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1043731-2025-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल : गोरखपुर के पांच खिलाड़ी प्री-नेशनल कैंप में चयनित- 2 से 9 सितंबर तक आयोजित होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल : गोरखपुर के पांच खिलाड़ी प्री-नेशनल कैंप में चयनित- 2 से 9 सितंबर तक आयोजित होगी प्रतियोगिता
Thu, 21 Aug 2025 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:34 AM IST
सार
पुरुष वर्ग से प्रिंस राजभर, संजय महानंदा और अनुज दिवाकर का चयन हुआ है। इनका प्रशिक्षण शिविर 17 से 31 अगस्त तक गाजियाबाद में होगा। वहीं, महिला वर्ग से गोरखपुर की उभरती खिलाड़ी आस्था गौड़ और प्रिया कुमारी को उत्तर प्रदेश जूनियर महिला टीम के कैंप में जगह मिली है। इनका प्रशिक्षण शिविर भी 17 से 31 अगस्त तक आगरा के एकलव्य स्टेडियम में चलेगा।
विज्ञापन
बास्केटबॉल में अगस्तया यादव और दक्ष ढींगरा।
- फोटो : स्रोत : सोशल मीडिया
विस्तार
आगामी 75वीं अंडर-19 जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम के प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में गोरखपुर से कुल पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता दो से नौ सितंबर तक पंजाब के लुधियाना में आयोजित की जाएगी।
पुरुष वर्ग से प्रिंस राजभर, संजय महानंदा और अनुज दिवाकर का चयन हुआ है। इनका प्रशिक्षण शिविर 17 से 31 अगस्त तक गाजियाबाद में होगा। वहीं, महिला वर्ग से गोरखपुर की उभरती खिलाड़ी आस्था गौड़ और प्रिया कुमारी को उत्तर प्रदेश जूनियर महिला टीम के कैंप में जगह मिली है। इनका प्रशिक्षण शिविर भी 17 से 31 अगस्त तक आगरा के एकलव्य स्टेडियम में चलेगा।
कोच मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन लुधियाना में होने वाली चैंपियनशिप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल जगत और शहरवासियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
उन्हें बधाई देने वालों में पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्रविजय सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. त्रिलोक रंजन, डॉ. मोदित, कोच आदित्य सिंह, दीपक, एमके शर्मा, रविंद्र मेहरा सहित कई खेल प्रेमी शामिल रहे।