{"_id":"68ffd62dd8c8cd08200b52e3","slug":"gorakhpur-news-bamboo-restaurant-to-be-built-amidst-the-waves-of-ramgarhtal-dpr-being-prepared-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1114673-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ताल की लहरों के बीच बनेगा बैंबू रेस्टोरेंट, तैयार हो रही डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ताल की लहरों के बीच बनेगा बैंबू रेस्टोरेंट, तैयार हो रही डीपीआर
विज्ञापन
जिला स्तरीय समिति से स्वीकृति के बाद शासन में भेजा जाएगा प्रस्ताव
गोरखपुर। रामगढ़ताल की खूबसूरती में एक और आकर्षण जुड़ने जा रहा है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) पर्यटकों के लिए यहां बैंबू रेस्टोरेंट बनाने की योजना पर काम शुरू कर चुका है। ताल की लहरों के बीच बनने वाले इस अनोखे रेस्टोरेंट में लोग प्राकृतिक वातावरण के बीच स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
जीडीए के अनुसार, बैंबू रेस्टोरेंट नया सवेरा पार्ट टू के पास बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक छोटा टापू भी तैयार किया जाएगा ताकि पर्यटकों को प्राकृतिक माहौल का अनुभव हो सके। फिलहाल इस परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर जिला स्तरीय समिति से स्वीकृत होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
वर्तमान में जिस स्थान पर मछली पकड़ने का ठेका दिया गया है, उसी जगह को रेस्टोरेंट निर्माण के लिए चुना गया है। हालांकि, अब मछली पकड़ने की गतिविधि को ताल के दूसरी ओर यानी सहारा एस्टेट की दिशा में स्थानांतरित किया जाएगा। चूंकि इस क्षेत्र में पक्का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता, इसलिए रेस्टोरेंट को पूरी तरह प्राकृतिक और बांस (बैंबू) संरचना में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि, असम, केरल जैसे राज्यों में बैंबू रेस्टोरेंट पहले से लोकप्रिय हैं। गोरखपुर में इसे विकसित करने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रामगढ़ताल का आकर्षण भी कई गुना बढ़ जाएगा। इसके साथ ही टापू तक जाने के लिए एक पतला मार्ग भी तैयार किया जाएगा ताकि पर्यटक आसानी से वहां पहुंच सकें। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है।