फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bad touch with a hospitalized student...ward boy made a video, arrested

Gorakhpur News: स्पताल में भर्ती छात्रा से बैड टच...वार्ड बॉय ने बनाया वीडियो, गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bad touch with a hospitalized student...ward boy made a video, arrested
अराजघाट थाना क्षेत्र का मामला, दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन




रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली है युवती, छत से गिरने से हो गई थी घायल, लखनऊ रेफर



गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में भर्ती बीएससी की छात्रा से बैड टच का मामला सामने आया है। आरोप है कि वार्ड बॉय प्रभाकर ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। परिजनों ने वीडियो बनाते देख लिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर राजघाट थाने की पुलिस पहुंची और आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी प्रभाकर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है।



जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय बीएससी की छात्रा 30 अगस्त की रात करीब नौ बजे घर की बालकनी में टहल रही थी। उसकी तबीयत खराब थी। अचानक उसे चक्कर आया और वह बालकनी से नीचे गिर गई। इसके बाद परिजनों ने उसे राजघाट क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि छात्रा के कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा था। उसे देखकर डॉक्टर ने एमआरआई जांच कराने और 31 अगस्त को रिपोर्ट दिखाने के लिए कहा। यह कहकर डॉक्टर चले गए। छात्रा वार्ड में ही भर्ती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रा के भाई ने बताया कि 31 अगस्त की भोर में 3:10 बजे वार्ड बॉय छात्रा के पास गया। आरोप है कि उसके कपड़े हटाकर बैड टच कर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। तभी छोटे भाई और मौसी ने उसे यह सब करते देख लिया। दोनों ने शोर मचाते हुए वार्ड बॉय को पकड़ लिया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। घरवाले आरोपी से मोबाइल खोलने के लिए पासवर्ड पूछते रहे लेकिन उसने नहीं बताया।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के परिजनों से बात की। उन्होंने सारी बात बताई और कहा कि घटना के साक्ष्य उसके फोन में मौजूद हैं। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए वार्ड बॉय से पासवर्ड पूछकर मोबाइल फोन खोला। गैलरी में एक आपत्तिजनक वीडियो मिला जिसके बाद पुलिस वार्ड बॉय को लेकर थाने चली गई। इस आधार पर पुलिस वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।



इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हॉस्पिटल में हर मरीज का अच्छे से उपचार किया जाता है। पहले उस वार्ड बॉय से संबंधित कोई शिकायत नहीं आई थी। उसने गलत किया है तो इसकी सजा मिलनी चाहिए। अस्पताल प्रबंधन जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेगा।



लखनऊ में चल रहा छात्रा का इलाज



घटना के बाद डॉक्टर ने छात्रा की जांच की और हालत गंभीर देखते हुए तत्काल उसे लखनऊ रेफर कर दिया। साथ में छात्रा का बड़ा भाई और पिता उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गए। भाई का कहना है कि छात्रा को लखनऊ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उसका ऑपरेशन करने की बात कही है। बताया कि थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया है। वार्ड बॉय को सख्त सजा मिलनी चाहिए।




वर्जन...



मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को हॉस्पिटल जाकर जांच पड़ताल की गई। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



- ओंकार दत्त तिवारी, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed