फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ayush University: Officers busy in completing the remaining work quickly

आयुष विश्वविद्यालय: बचे कार्यों को तेजी से पूरा कराने में जुटे अफसर

Sat, 14 Jun 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ayush University: Officers busy in completing the remaining work quickly
आयुष विभाग के विशेष सचिव ने उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां तेज करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

भटहट। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन की तारीख तय होने के बाद तैयारियां और तेज हो गई हैं। शुक्रवार को आयुष विभाग के विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कुलपति प्रो. के रामचन्द्र रेड्डी के साथ बैठक कर अब तक पूरे हो चुके कार्यों की जानकारी ली।

विशेष सचिव ने परिसर में बने कुछ भवनों का भी निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय में मरीजों इलाज के लिए किए जा रहे इंतजाम को भी देखा। निर्माण से संबंधित प्रगति देखी और उनमें तेजी लाने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए। विशेष सचिव करीब चार घंटे तक कैंपस में रहे।
विज्ञापन


...
वित्त समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय
शुक्रवार को वित्त समिति की बैठक हुई। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। बीते 11 जून को हुई विद्या परिषद की बैठक में लिए गए वित्त संबंधी निर्णयों को भी अनुमोदित किया गया। यहां से अनुमोदित विषयों को कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
फोर लेन के कार्य में भी तेजी
आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह को देखते हुए भटहट-बांसस्थान फोरलेन के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। भटहट से आयुष विश्वविद्यालय की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। आगामी 30 जून को राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम तय हो गया है। इस वजह से भटहट से आयुष विश्वविद्यालय तक निर्माण कार्य में तेजी दिख रही है। वहीं भटहट कस्बा निवासी सचिन मोदनवाल ने बताया कि बहुत से लोगों का मकान फोर लेने की जद में आ रहा है। इसे लेकर उन लोगों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। न्यायालय द्वारा बाजार रेट से चार गुना मूल्य देने का आदेश दिया गया है। पैमाइश के दौरान पता चला कि 40 मीटर गोलम्बर के दायरे में काफी लोग आ रहे हैं। शुक्रवार को भटहट कस्बे में बैरियर तिराहे पर गोलम्बर बनाए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश की गई। लगभग चालीस मीटर का गोलम्बर बनाया जाना है। बताया जा रहा है कि बैरियर तिराहे की गोलाई राजस्व विभाग को उपलब्ध मॉडल के मुताबिक 50 मीटर की परिधि का होगा।


...
सीएम 21 को ले सकते हैं तैयारियों का जायजा
आयुष विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके शिलान्यास से लेकर अब तक हर कार्य पर उन्होंने बारीक नजर रखी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने भी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर टाइम लाइन के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण कार्य का आदेश दिया था। सीएम अब 21 जून को पुन: विश्वविद्यालय में पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले सकते हैं।

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed