फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ayush University building will be ready in two months

Gorakhpur News: दो महीने में तैयार हो जाएगा आयुष विश्वविद्यालय का भवन

Mon, 19 Aug 2024 04:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ayush University building will be ready in two months
गोरखपुर। भटहट क्षेत्र के पिपरी गांव में बन रहे महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का भवन करीब दो महीने में तैयार हो जाएगा। विश्वविद्यालय का 85 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

भवन निर्माण में देरी पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद निर्माण कार्य में अब तेजी आई है। आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास वर्ष 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। निर्माण कार्य सितंबर 2023 में पूरा होना था। बीते साल 14 अगस्त को निरीक्षण के दौरान लगभग 53 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया था। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद निर्माण कार्य करा रही कंपनी ने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी दिखाई थी। निर्माण करा रही कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया था। बता दें कि महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी संचालन फैसलिटी सेंटर में हो रहा है। यहां आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विधि से उपचार हो रहा है। विश्वविद्यालय के साथ 100 बेड के अस्पताल का निर्माण भी होना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed