फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ayodhya Dham Deepotsav, Traffic diversion implemented in Gorakhpur.

अयोध्या धाम दीपोत्सव : गोरखपुर में यातायात डायवर्जन लागू- लखनऊ जाना है तो...इन रास्तों पर मिलेगा जाम का झाम

Sat, 18 Oct 2025 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Oct 2025 02:44 AM IST
सार

गीडा क्षेत्र से निकलने वाले भारी वाहनों को विशेष रूप से रोककर नियंत्रित किया जाएगा। बाद में लिंक एक्सप्रेस-वे मार्ग से भेजा जाएगा। पुलिस ने आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को डायवर्जन से छूट देने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Ayodhya Dham Deepotsav, Traffic diversion implemented in Gorakhpur.
ट्रैफिक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई फोटो

विस्तार

अयोध्या धाम में दीपोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए जिले में शनिवार रात से यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात पुलिस ने लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। यह व्यवस्था शनिवार रात 12 बजे से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र से लखनऊ जाने वाले वाहन अब जीरो पॉइंट कालेसर से हाईवे पर चढ़कर तेनुआ टोल प्लाजा होते हुए लिंक एक्सप्रेस-वे के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। कुशीनगर और देवरिया जिले की ओर से आने वाले भारी वाहन सीधे हाईवे पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे और उन्हें भी लिंक एक्सप्रेस-वे से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन


सोनौली और महाराजगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी जीरो प्वाइंट कालेसर से लखनऊ मार्ग पर नहीं जा पाएंगे।

गीडा क्षेत्र से निकलने वाले भारी वाहनों को विशेष रूप से रोककर नियंत्रित किया जाएगा। बाद में लिंक एक्सप्रेस-वे मार्ग से भेजा जाएगा। पुलिस ने आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को डायवर्जन से छूट देने की जानकारी दी है। यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे इस व्यवस्था का पालन करें और यातायात नियमों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed