फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Autos and e-rickshaws will not be able to go to the main markets today

Gorakhpur News: आज मुख्य बाजारों में नहीं जा सकेंगे ऑटो और ई-रिक्शा

Sat, 18 Oct 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Autos and e-rickshaws will not be able to go to the main markets today
धनतेरस के मौके पर किया गया ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन

गोरखपुर। धनतेरस पर आज गोलघर, रेती और घंटाघर जैसे प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है। यह डायवर्जन एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहनों पर लागू नहीं होगा।
इस तरह है डायवर्जन
- काली मंदिर से गणेश चौराहा की ओर जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, लोडर व अन्य व्यावसायिक वाहन कार्मल स्कूल गली से पार्क रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

- एश्प्रा तिराहा से गणेश चौराहा की ओर जाने वाले वाहन हरिओम नगर तिराहा एवं आंबेडकर चौराहा होकर जाएंगे।
- तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा की दिशा में जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा आंबेडकर चौक के रास्ते डायवर्ट होंगे।
- शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा की ओर जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहन भी आंबेडकर चौक मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।

- घोष कंपनी चौराहा से रेती/कोतवाली दिशा में जाने वाले ई-रिक्शा, ऑटो, लोडर व अन्य व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- विजय चौक से गणेश चौराहा की तरफ आने वाले तीन व चार पहिया वाहन सिंह बिरयानी गली होते हुए काली मंदिर चौराहा मार्ग से जाएंगे।

- पांडेयहाता चौकी मोड़ तिराहा से घंटाघर की ओर जाने वाले सभी तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन नॉर्मल कैंपस मार्ग के किनारे पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन


- लालडिग्गी तिराहा (गीता प्रेस मोड़) से रेती की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन्हें लालडिग्गी पार्क के पास या बंधे मार्ग पर पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नखास चौराहा से रेती की ओर जाने वाले सभी तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed