फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Auto driver did not agree to marry, teacher tried to commit suicide

Gorakhpur News: शादी के लिए नहीं तैयार हुआ ऑटो चालक, शिक्षिका ने की खुदकुशी की कोशिश

Wed, 02 Jul 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Auto driver did not agree to marry, teacher tried to commit suicide
स्कूल आते-जाते समय हुआ था शिक्षिका को ऑटो चालक से प्यार
विज्ञापन

पांच वर्ष तक प्रेम प्रसंग के बाद ऑटो चालक ने शादी से किया इन्कार
शिक्षिका ने 18 जून को सहजनवां थाने में दर्ज कराया था केस
सहजनवां। इलाके की एक शिक्षिका ने ऑटो चालक प्रेमी से शादी न होने पर मंगलवार को खुदकुशी की कोशिश की। उसने दर्द निवारक गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ने 18 जून को सहजनवां थाने में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 26 वर्षीय युवती एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। ऑटो से स्कूल आते-जाते समय एक ऑटो ड्राइवर से प्रेम हो गया। करीब पांच साल तक दोनों के बीच नजदीकियां रहीं। बात तक बिगड़ी जब शिक्षिका ने शादी के लिए कहा। इस पर ऑटो ड्राइवर पीछे हट गया। इसके बाद शिक्षिका ने 18 जून को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, एससी-एसटी आदि धाराओं में केस दर्ज कराया था। मामले की जांच सीओ गीडा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद शिक्षिका अपने प्रेमी से शादी के लिए दबाव बनाने लगी। इसको लेकर शिक्षिका के परिजनों ने भी शादी से साफ मना कर दिया। शादी नहीं होने से आहत होकर शिक्षिका ने अपने पास रखे दर्द निवारक दवा की करीब 15 टेबलेट खा कर जान देने की कोशिश की। सहजनवां एसओ महेश चौबे ने बताया कि युवती ने पैरासीटामाॅल की गोलियां खाई हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed