{"_id":"68ed68ec46d49919490cba1d","slug":"gorakhpur-news-attempt-to-spoil-the-atmosphere-with-objectionable-video-tension-in-jungle-harpur-case-against-11-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1101792-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आपत्तिजनक वीडियो से माहौल बिगाड़ने की कोशिश, जंगल हरपुर में तनाव, 11 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आपत्तिजनक वीडियो से माहौल बिगाड़ने की कोशिश, जंगल हरपुर में तनाव, 11 पर केस
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के वीडियो और सीएम के संबोधन से की गई छेड़छाड़, आरोपियों की तलाश में पुलिस
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर गांव में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत 11 पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने जंगल हरपुर गांव निवासी अनुज कुमार की तहरीर पर सरफराज, सदाम, शम्स आलम, शाह आलम, आफताब, अकरम समेत पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
आरोपियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे भी आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात हैं।
जंगल हरपुर गांव से दशहरा के दिन एक प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था, जिसका वीडियो आरोपियों की ओर से बनाया गया और फिर उसे एडिट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं दूसरा वीडियो मुख्यमंत्री के संबोधन का है, जिसे एडिट कर आरोपियों ने धार्मिक नारे के साथ वायरल किया है। दोनों वीडियो के वायरल होने पर गांव के अनुज व प्रदीप आरोपियों के घर पहुंचे और उनसे वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ करने लगे। इस पर आरोपी पक्ष दोनों युवक से भिड़ गए और कुछ ही देर में उनकी तरफ से कुछ युवक धारदार हथियार लेकर दोनों युवकों को घेर लिए। जब यह सूचना गांव में पहुंची तो अनुज व प्रदीप की तरफ से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उधर, सूचना मिलते ही गुलरिहा थानेदार विजय प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी आरोपियों के घर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया, लेकिन आरोपी पहले से ही भाग गए थे।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि गुलरिहा पुलिस ने एडिट वीडियो प्रसारित करने के मामले में कुछ युवकों से पूछताछ कर रही है। भागे आरोपियों की तलाश चल रही है। गांव में शांति का माहौल है।