{"_id":"68ec11f6b76db0fa740ea7f4","slug":"gorakhpur-news-attempt-to-spoil-the-atmosphere-with-edited-video-tension-between-two-parties-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1100905-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एडिटेड वीडियो से माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दो पक्षों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एडिटेड वीडियो से माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दो पक्षों में तनाव
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र का मामला, कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बनाए गए वीडियो को एडिट कर (बदलाव कर) सोशल मीडिया पर वायरल करने से रविवार को तनाव फैल गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने वीडियो में छेड़छाड़ कर धार्मिक रंग देने की कोशिश की और मुख्यमंत्री योगी के भाषण का भी एडिटेड वीडियो आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट किया। मामला सामने आते ही गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद शुरू हो गया।
सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ दोपहर करीब दो बजे गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दशहरा के दिन प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक वीडियो बनाया गया था। उसी वीडियो को आरोपियों ने एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद अनुज और प्रदीप नामक युवक आरोपियों के घर पहुंचकर स्पष्टीकरण मांगने लगे, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने धारदार हथियार लेकर अनुज और प्रदीप को घेर लिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि एडिटेड वीडियो वायरल करने वाले युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है, जबकि गांव में अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।