फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Attempt to run over parents of director of Orbit Motors in Civil Lines

Gorakhpur News: सिविल लाइंस में आर्बिट मोटर्स के निदेशक के माता-पिता पर कार चढ़ाने की कोशिश

Sun, 27 Jul 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Attempt to run over parents of director of Orbit Motors in Civil Lines
शनिवार की रात कॉलोनी में पत्नी के साथ टहल रहे थे सीताराम अग्रवाल
विज्ञापन

आर्बिट मोर्टस के निदेशक अभिषेक अग्रवाल के पिता हैं सीताराम अग्रवाल
कॉलोनी के ही एक डॉक्टर पर कार चढ़ाने की कोशिश का है आरोप


गोरखपुर। आर्बिट मोर्टस के निदेशक अभिषेक अग्रवाल के माता-पिता पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हरिओमनगर काॅलोनी (सिविल लाइंस) में कार चढ़ाने की कोशिश हुई। बुजुर्ग दंपती रात में अपने घर के पास ही टहलने निकले थे। इसी कॉलोनी में रहने वाले एक डॉक्टर पर कार चढ़ाने की कोशिश का आरोप है। घटना की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि डॉक्टर ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार को कई बार आगे पीछे करके बुजुर्ग दंपती को ठोकर मारने का प्रयास किया।
डीएम आवास से सटे हरिओमनगर कॉलोनी में सीताराम अग्रवाल का मकान है। इनके बेटे अभिषेक अग्रवाल आर्बिट मोटर्स के निदेशक हैं। सीताराम अग्रवाल ने बताया कि वह पत्नी साधना के साथ दरवाजे के पास टहल रहे थे। तभी कॉलोनी के एक डॉक्टर कार से आए। डॉक्टर ने दंपति पर कार चढ़ाने की कोशिश की। आरोप लगाया कि वह कई बार गाड़ी को बैक कर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। कार में एक युवक भी बैठा था। विरोध करने पर कार को और तेज स्पीड में लेकर आए। किसी तरह भाग कर दंपती ने जान बचाई। हादसे के बाद से पत्नी साधना काफी डर गई थीं। उन्होंने घटना की जानकारी बेटे अभिषेक अग्रवाल को दी। इसके बाद कैंट पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

--
पार्क खाली कराने के बाद बढ़ा विवाद
हरिओम नगर कॉलोनी के अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के एक पार्क में कुछ लोगों ने कब्जा किया था। वहां पर लोग बैठकर शराब पीते थे। इसे खाली कराया तभी से उन लोगों में खुन्नस है। आरोप लगाया कि इसी कारण उनपर कार चढ़ाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed