{"_id":"67c8a470336a04f3cf099c8a","slug":"gorakhpur-news-attempt-to-kill-girl-by-setting-her-on-fire-friend-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-861315-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती को आग लगाकर मारने की कोशिश, दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती को आग लगाकर मारने की कोशिश, दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन
गीडा इलाके का मामला, युवती के साथ रहता था संतकबीरनगर का आरोपी
गोरखपुर। गीडा इलाके में किराये के मकान में रहने वाली युवती की उसके दोस्त ने ही आग लगाकर हत्या की कोशिश की। युवती की तहरीर पर आरोपी पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के भेलवसी निवासी संजीव कुमार निषाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संजीव शादी-शुदा है। उसके चार बच्चे भी हैं।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके की रहने वाली युवती होटल में वेटर का काम करती है। खलीलाबाद में रहने वाली बहन के घर आते-जाते उसकी मुलाकात संजीत कुमार से हो गई। दोनों के बीच में प्रेम संबंध बढ़ने पर गीडा इलाके में किराये का कमरा लेकर रहने लगे। आरोपी युवती पर वेटर का काम छोड़ने का दबाव बना रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद संजीव ने उसके हत्या करने की साजिश रची। मंगलवार रात में युवती के सोते समय दरवाजे पर पेट्रोल छिड़क दिया और फिर आग लगा दी। युवती दरवाजा तोड़कर बाहर बाहर आ गई। आग से युवती का कुछ हिस्सा जल भी गया। इसके बाद युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। युवती के परिचित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।