{"_id":"67c20f8b25217b15940aea93","slug":"gorakhpur-news-attempt-to-gang-rape-a-teenage-girl-mob-beats-up-youth-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-856389-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, भीड़ ने युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, भीड़ ने युवकों को पीटा
विज्ञापन
खोराबार के दोस्त के बुलाने पर मिलने गई थी किशोरी
किशोरी ने दिया बयान, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
गोरखपुर। खोराबार इलाके में दोस्त के बुलाने पर गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया। किशोरी से उसके दोस्त समेत चार युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की, इसी समय भीड़ आ गई। दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसमें घायल प्रेमी और उसके दोस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, किशोरी का भी पुलिस मेडिकल करा रही है। खोराबार पुलिस का कहना है कि दो घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के डोलबजवा गांव के बंधे के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे घटना हुई। किशोरी से शिवम गुप्ता नाम के युवक से बातचीत होती थी। उसने बातों में उलझा कर किशोरी को शुक्रवार को मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। आरोप है कि चार युवकों को देखकर किशोरी घबरा गई और फिर सभी ने मिलकर किशोरी का मुंह दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। सभी उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगे, तभी उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ गई।
किशोरी को बचाने के साथ ही आरोपियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। शुभम और उसके दोस्त पंकज यादव को मौके पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होता देखकर एक ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। किशोरी को भी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पर उसने दुष्कर्म की बात इन्कार करते हुए छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के नाम बताए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट-
किशोरी का बयान लिया गया है। उसने छेड़छाड़ की बात बताई है, दुष्कर्म से इन्कार किया है। तहरीर के आधार केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी