फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Attempt of sexual exploitation on the pretext of marriage.

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण की कोशिश

Sun, 02 Feb 2025 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Attempt of sexual exploitation on the pretext of marriage.
सरहरी। गुलरिहा क्षेत्र के एक युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर जंगल में ले जाकर संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विरोध पर आरोपी ने युवती की पिटाई भी की। तहरीर के आधार पर गुलरिहा पुलिस ने रघुनाथपुर के टोला भेलिनपुर निवासी अख्तर अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर देकर गुलरिहा थाना पुलिस को बताया कि क्षेत्र के अख्तर अली से उसकी छह माह से मोबाइल पर बातचीत हो रही है। एक रिश्तेदार के जरिये उससे परिचय हुआ था। वह 28 जनवरी को शाम करीब चार बजे शादी करने का वादा करके बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि भटहट से पीड़िता व उसकी मौसी को बाइक से महराजगंज जनपद के एक जंगल में ले गया। इस दौरान उसकी मौसी कहीं चली गई। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच उसकी मौसी आ गई। बचाने के दौरान युवक ने उसकी मौसी को भी पीटा। राहगीरों के जुटने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed