फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Attempt of sexual exploitation on the pretext of marriage.

अच्छे अस्पताल में कराएं इलाज, सरकार देगी खर्च : योगी

Sun, 02 Feb 2025 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Attempt of sexual exploitation on the pretext of marriage.
गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इलाज के लिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं। उपचार में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी। साथ ही उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि प्रयागराज और अयोध्या से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए मुख्य मार्गों पर जाम न लगे इसका इंतजाम कर लें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान करीब 100 लोगों ने अपनी पीड़ा सीएम के सामने रखी। एक महिला ने अपने परिजन का इलाज एम्स नई दिल्ली में कराने के लिए आर्थिक सहायता का निवेदन किया।
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री ने उसे आत्मीय संबल देते हुए कहा कि इस्टीमेट मंगवा लीजिए। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इलाज का पैसा सरकार देगी। सीएम ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा और चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed