फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, ATS monitoring the Nrisinha procession route, five companies of PAC will be deployed

गोरखपुर नृसिंह शोभायात्रा: सीएम योगी होंगे शामिल, रूट पर रहेगी एटीएस की निगरानी- वर्षों पुरानी है परंपरा

Wed, 12 Mar 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 01:13 AM IST
सार

मंगलवार को डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने सुरक्षा बल के साथ शोभायात्रा मार्ग पर गश्त किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, ATS monitoring the Nrisinha procession route, five companies of PAC will be deployed
रुट पर जानकारी लेते एसएसपी, डीएम व एसपी सिटी संग अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर में होली पर निकलने वाली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा को लेकर मंगलवार को डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रूट मार्च कर निरीक्षण किया। रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस ने चेकिंग की तो वहीं ड्रोन भी उड़ाया गया। सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मी के अलावा पांच कंपनी पीएसी, एटीएस की टीम भी मोर्चा संभालेंगी।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस शोभायात्रा में शामिल होते हैं। इसलिए पुलिस ने पूरे मार्ग पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की है। हर चौराहे पर पुलिस बल तैनाती की व्यवस्था की है। पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा के पूरे रूट का चार्ट तैयार कर लिया है। शोभायात्रा मार्ग पर स्थित हर मकान में रहने वालों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पहले से नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए छतों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने सुरक्षा बल के साथ शोभायात्रा मार्ग पर गश्त किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मार्च का सुरक्षा का एहसास कराया
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सीओ, थानेदार पुलिस फोर्स के साथ प्रमुख बाजारों में रूट मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान लोगों से बातचीत कर होली और रमजान को लेकर उनके सुझाव भी लिए। लोगों से अपील की कि वह आपसी भाईचारे से त्योहार मनाएं।


मेयर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
शोभायात्रा मार्ग का मंगलवार की सुबह मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोभायात्रा रूट का पैचवर्क और सफाई कार्य जल्द पूरा कर दिया जाए। रास्ते में पड़े मलबे को तत्काल हटाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed