फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Atmosphere heated up over pregnancy test of female recruits, letter cancelled

Gorakhpur News: महिला रिक्रूट्स की प्रेग्नेंसी जांच कराने को लेकर गरमाया माहौल, पत्र निरस्त

Tue, 22 Jul 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Atmosphere heated up over pregnancy test of female recruits, letter cancelled
पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में महिला सिपाहियों का शुरू हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 में चयनित महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण सोमवार से पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल) में शुरू हो गया। महिला रिक्रूटों को लेकर निर्देश था कि अगर कोई आरक्षी गर्भवती है तो उससे शपथ पत्र लेकर अगले बैच में भेजा जाए लेकिन एक विवादित आदेश से माहौल गरम हो गया।
पीटीएस के डीआईजी ने सीएमओ को पत्र भेजकर सभी महिला रिक्रूट्स की प्रेग्नेंसी जांच कराने के लिए कह दिया। मामला पुलिस मुख्यालय पहुंचते ही आनन-फानन में पत्र निरस्त कर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जांच अनिवार्य नहीं है। गोरखपुर में महिला सिपाहियों के लिए पुलिस लाइन, पीएसी और पीटीएस में आरटीसी बनाई गई है। पुलिस लाइन में 500, पीएसी में 600 और पीटीसी में 513 रिक्रूट का प्रशिक्षण होना है। प्रशिक्षण को लेकर मुख्यालय से स्पष्ट निर्देश थे कि यदि कोई महिला रिक्रूट गर्भवती है तो उससे शपथ पत्र लेकर उसका प्रशिक्षण अगले बैच में कराया जाए। इसी बीच पीटीएस के डीआईजी ने सभी महिला रिक्रूट्स की स्वास्थ्य जांच के साथ प्रेग्नेंसी जांच के लिए सीएमओ को पत्र भेज दिया।
विज्ञापन

मामला मुख्यालय पहुंचते ही आईजी ट्रेनिंग चंद्र प्रकाश ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी महिला की जबरन जांच नहीं कराई जाएगी। कोई महिला रिक्रूट गर्भवती है तो वह स्वयं शपथ पत्र देकर बाद के बैच में जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed