फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Asuran: The crossing is shining, CM will inaugurate it tomorrow

असुरन: चमक रहा चौराहा, कल सीएम करेंगे लोकार्पण

Wed, 23 Jul 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Asuran: The crossing is shining, CM will inaugurate it tomorrow
त्रिभुजाकार डिजाइन के बीच में रखी गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति
विज्ञापन

शहर के प्राचीन विष्णु मंदिर के नजदीक है असुरन चौराहा
गोरखपुर। शहर के जिन लोगों ने मेडिकल कॉलेज या पिपराइच की तरफ की यात्रा साल भर में न की हो, वे असुरन चौराहे की वर्तमान खूबसूरती देखकर हैरान हो जाएंगे। त्रिभुजाकार नई आकृति में बने इस चौराहे पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति के आगे भव्य फौव्वारा और आकर्षक लाइटें भी लगी हैं।
मेडिकल कॉलेज, पिपराइच और मोहद्दीपुर को जोड़ने वाला असुरन चौराहा गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ, रेलवे अस्पताल, कारखाना और अन्य दफ्तरों के चलते बहुत ही खास है। अतिक्रमण के चलते यह चौराहा पहले सिकुड़ गया था जिसे अब चौड़ा करने के साथ ही सुंदरीकरण भी किया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि चबूतरे पर तीन कोण का एक डिजाइन बनाया गया है जिसके सिर पर एक झंडा लगा है। इसके अलावा घड़ी भी लगाई गई है। मूर्ति के चारों तरफ फौव्वारा और फसाड लाइट लगी है जिससे यह शहर के सबसे सुंदर चौराहों में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed