{"_id":"68b0b7cba4bf10bb2d053124","slug":"gorakhpur-news-as-soon-as-the-students-body-arrived-there-was-mourning-in-the-village-there-was-chaos-in-the-house-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1053042-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्र का शव पहुंचते ही गांव में छाया मातम, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्र का शव पहुंचते ही गांव में छाया मातम, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
परिजनों ने साथ ले गई पड़ोस के गांव की युवती पर लगाया हत्या कर शव टांगने का आरोप
छात्रा के साथ लखनऊ में गए रजनीश का 24 घंटे बाद ही फंदे पर लटकता मिला था शव
लखनऊ/गोरखपुर। एमसी सक्सेना कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई करने वाले रजनीश सिंह (20) का शव बृहस्पतिवार दोपहर बाद जैसे ही घर पहुंचा मां दहाड़े मारकर रोने लगी। मां को शव से लिपटकर रोता देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई। छात्र की मां ऊषा सिंह ने अपने साथ लखनऊ ले गई पड़ोस के गांव की रहने वाली युवती पर साथी संग मिलकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आराेप लगाया है।
देर शाम परिजनों ने जंगल कौड़िया के रामघाट पर रजनीश का अंतिम संस्कार किया। पिता के विदेश में होने के चलते छोटे भाई ने उसे मुखाग्नि दी। पीपीगंज के डाढ़ाडीह गांव निवासी रजनीश दुबग्गा के माल जेहटा रोड स्थित एमसी सक्सेना कालेज में पढ़ाई कर रहा था। पड़ोस के गांव की रहने वाली युवती भी उसी के साथ कॉलेज में पढ़ती है। बुधवार शाम को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद छात्रा फोन पर बात करने के लिए छत पर चली गई। थोड़ी देर बाद जब वह लौटी तो रजनीश का शव पंखे और चादर के सहारे फंदे पर लटका मिला। यह देख छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। शोरगुल सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। छात्रा को निजी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन लखनऊ पहुंचे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गृह जनपद के लिए रवाना हो गए। रजनीश के पिता दुबई में नौकरी करते हैं। जैसे ही उन्हें फोन पर बेटे की मौत की खबर मिली वह दहाड़े मारकर रो पड़े।
रजनीश के दोस्तों ने वह क्लास का टॉपर था। मकान मालिक श्रीकृष्ण पटेल ने बताया दोनों 26 अगस्त को रहने के लिए आ गए थे। रजनीश ने घटना से कुछ देर पहले दोस्तों से पार्क जाने की बात कही थी। ऐसे में अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने जान दे दी, यह बड़ा सवाल है। रजनीश की मां के मुताबिक बुधवार को दिन में करीब तीन बजे उनकी बेटे से बात हुई थी। तब वह बिल्कुल सामान्य था। परिजनों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि छात्र का फोन कब्जे में लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। छात्र की आखिरी बार किससे बात हुई थी, इसकी जानकारी की जा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर मामले की छानबीन की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस छात्रा से भी पूछताछ करेगी।