फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: As soon as the emergency brake was applied, my breath got stuck... I remembered the scene of Ahmedabad

Gorakhpur News: इमरजेंसी ब्रेक लगते ही अटकी सांसें... याद आ गया अहमदाबाद का मंजर

Wed, 20 Aug 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: As soon as the emergency brake was applied, my breath got stuck... I remembered the scene of Ahmedabad
एयरपोर्ट से निकलते यात्री।
मुंबई जाने वाली फ्लाइट से उतरने के बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

अहमदाबाद में उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया था विमान

गोरखपुर। एयरपोर्ट के रनवे पर चलते विमान में जैसे ही इमरजेंसी ब्रेक लगा, उसमें बैठे यात्रियों की सांसें अटक गईं। ब्रेक का झटका लगते ही उन्हें अहमदाबाद विमान हादसे का मंजर याद आ गया। यात्री उसमें से उतरने के लिए परेशान हो गए। थोड़ी देर में सभी को सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट के लिए यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। समय से अपडेट न मिलने की वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई। यात्री अनूप अग्रवाल ने बताया कि दिनभर इंतजार करने के बाद शाम को मुंबई से फ्लाइट आई। सभी यात्री उसमें सवार हो गए। शाम 6:30 बजे जैसे ही विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर स्पीड में दौड़ने लगा तभी उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई। पाइलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इस पर एक झटका लगा। अंदर सभी यात्री सहम गए। झटका लगते ही अहमदाबाद विमान हादसे का मंजर याद आ गया। उनकी आंखों के सामने हादसे की तस्वीरें चलने लगीं। एक पल के लिए चीख-पुकार मच गई। यात्री चिल्लाने लगे ''''उतारो-उतारो''''। अनाउंसमेंट हुआ कि तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया। इसके बाद लोग शांत हुए। विमान के रुकते ही सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। कुछ यात्री तो इतना डर गए कि वह यह कहते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले कि अब दोबारा फ्लाइट में नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

--
यह फ्लाइटें भी हुईं लेट
दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 2451 भी दोपहर 3:45 की जगह शाम 7:45 बजे लैंड हुई। वहीं, मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई6332 शाम 5:20 की जगह रात 8:45 बजे लैंड हुई। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 2932 शाम 4:10 बजे की जगह रात 8:31 बजे रवाना हुई। वहीं, मुंबई जाने वाले इंडिगो के विमान 6ई6951 ने शाम 5:50 की रात 9:41 बजे उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इंटरनेशनल फ्लाइट वालों का हुआ नुकसान
एम्स। मुंबई जाने वाली फ्लाइट में बिहार के बहुत सारे यात्री सवार थे। इनमें कई ऐसे थे जिन्हें मुंबई से दुबई की फ्लाइट पकड़नी थी। इसके निरस्त होने की वजह से उनका काफी नुकसान हो गया। देसही देवरिया के वीरेंद्र ने बताया कि सुबह से ही आकर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। एक दिन बाद का टिकट मिल रहा है। अब घर जा रहे हैं। पीपीगंज क्षेत्र के मोहम्मदपुर के रहने वाले सिरात मुंबई में रहते हैं। वह पत्नी शबाना के साथ मुंबई जाने वाले थे। बताया कि सुबह नौ बजे से एयरपोर्ट पर आकर इंतजार कर रहे थे। एक हफ्ते के बाद रिफंड देने की बात कही गई है। गोपालगंज के रहने वाले रितेश और तनवीर ने बताया कि उनको मुंबई से दुबई के लिए फ्लाइट लेनी थी। गोपालगंज से सुबह ही आ गए थे। इस फ्लाइट के निरस्त होने की वजह से दुबई वाली फ्लाइट भी छूट गई। दोनों का करीब 75 हजार रुपये लगा था। अब कितना रिफंड आएगा या नहीं, इसे लेकर वह चिंतित हैं। उन्हाेंने बताया कि फ्लाइट में और भी ऐसे यात्री थे, जिन्हें मुंबई जाना था। उनका भी नुकसान हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed