फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Argument broke out over late arrival in the program, matter reached Congress state president

Gorakhpur News: कार्यक्रम में देर से आने पर हुई कहासुनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा मामला

Mon, 13 Jan 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Argument broke out over late arrival in the program, matter reached Congress state president
प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर फल वितरण के लिए एकत्रित हुए थे कार्यकर्ता
विज्ञापन


गोरखपुर। सांसद और कांग्रेस के यूपी की पूर्व प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर रविवार को गरीबों में फल वितरण के लिए जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों में कहासुनी होने से माहौल गरमा गया। एक पक्ष के लोग कार्यक्रम छोड़कर चले गए। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने इस मामले की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव अविनाश पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों से की है। वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान का कहना है कि यह विवाद जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की की गई है।
युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सूरज यादव का कहना है कि दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में दूर दराज से पार्टी कार्यकर्ता आए थे। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की अगुवाई में होना था, लेकिन वह तीन घंटे देर से पहुंचीं। देर से आने की वजह पूछने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अपशब्द कहा और उन्हें पार्टी से निकलवा देने की धमकी दी। यह भी कहा कि जब वे चाहेंगी, तभी कार्यक्रम होगा। सूरज ने आरोपों से संबंधित पत्र भी प्रदेश नेतृत्व को भेजा है।
विज्ञापन

इस मामले में कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान का कहना है कि रास्ते में सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में थोड़ा विलंब हो गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं तो वहां पहले से तय योजना के अनुसार उल्टे-सीधे शब्द कहे गए। यह पूरा विवाद पूर्व नियोजित था। विवाद करने वालों के जाने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मानव सेवा संकल्प दिवस मनाया
गोरखपुर। प्रियंका गांधी के 53वें जन्मदिन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। पूर्व महामंत्री डॉ. सैय्यद जमाल की अगुवाई में मिठाई और वस्त्र वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. रत्नेश ठाकुर, अनवर हुसैन, संतोष प्रताप सिंह, अल्ताफ हुसैन, सुरेश प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed