फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Argument between BDO and Gram Pradhan's husband

Gorakhpur News: बीडीओ और ग्राम प्रधान के पति में नोकझोंक

Thu, 24 Jul 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Argument between BDO and Gram Pradhan's husband
दोनों ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन

सहजनवां। शिकायत की सुनवाई करने डीडीओ राजमणि वर्मा बुधवार को ब्लाॅक पहुंचे तो बीडीओ सत्यकाम तोमर और सीहापार की प्रधान के पति राहुल शुक्ला के बीच नोकझोंक हो गई। डीडीओ ने दोनों को शांत कराया। इधर, बीडीओ ने प्रधान के पति पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जबकि प्रधान के पति ने बीडीओ पर दुर्व्यवहार व कमीशन मांगने का आरोप लगाया है।

विगत दिनों ग्राम प्रधान मांडवी शुक्ला ने बीडीओ के खिलाफ अफसरों से शिकायत कर जांच की मांग की थी। इसकी जांच के लिए डीडीओ ब्लॉक पहुंचे, जहां बीडीओ ने ग्राम प्रधान की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया। इस पर प्रधान के पति राहुल शुक्ला ने आपत्ति जताई, जिसके बाद बहस के साथ नोकझोंक हो गई। डीडीओ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले को शांत कराया। बीडीओ ने तहरीर में कहा कि पोखरा सफाई में गड़बड़ी पर नोटिस जारी किया गया था। इसके लिए दबाव बनाया जा रहा है और कार्यालय में धमकी दी गई। उधर, राहुल शुक्ला ने बीडीओ पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कोट
जांच के दौरान दोनों पक्षों में गहमागहमी हुई, जिसे समझा-बुझाकर शांत कराया गया। मामले की जांच जारी है।
राजमणि वर्मा, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed