फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Another trailer collided with the crashed trailer, driver died

Gorakhpur News: दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से टकराया दूसरा ट्रेलर, चालक की मौत

Wed, 07 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 07 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Another trailer collided with the crashed trailer, driver died
क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कुसमौरा बुजुर्ग के पास मंगलवार भोर में हुआ हादसा
विज्ञापन

दो दिन पहले टैंकर से टकराए ट्रेलर को नहीं हटाया गया, एनएचएआई की लापरवाही आई सामने
गगहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कुसमौरा बुजुर्ग के पास मंगलवार भोर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से दूसरा ट्रेलर टकरा गया। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस ट्रेलर से टक्कर हुई है वह दो दिनों से वहीं खड़ा है। दो दिन पहले इसी से टकराकर एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई थी। दुर्घटना के लिए स्थानीय लोग एनएचएआई को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यदि दो दिन पहले ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटा लिया गया होता तो मंगलवार को एक और मौत नहीं होती।
कुसमौरा बुजुर्ग के पास मंगलवार भोर में करीब चार बजे बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ जा रहा ट्रेलर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से टकरा गया। इस दुर्घटना में भी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आगे से ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर पर लदा सरिया पीछे वाले ट्रेलर में फंस गया। मृतक ट्रेलर चालक की पहचान आजमगढ़ के महुली निवासी विनोद यादव (40) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

--------
हाईवे पेट्रोलिंग कर्मी व रूट इंचार्ज की लापरवाही आई सामने
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कुसमौरा बुजुर्ग के समीप रविवार से ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को समय रहते नहीं हटाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पेट्रोलिंग कर्मी और रूट इंचार्ज की लापरवाही के चलते एक और चालक हादसे का शिकार हो गया। एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने यदि समय रहते ट्रेलर को हटा दिया होता या फिर उसके पीछे सेफ्टी गार्ड या स्टीकर लगा दिया गया होता तो दुर्घटना नहीं होती। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल वसूली के बावजूद वाहन चालकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इन सुविधाओं, संकेतक और चेतावनी बोर्ड के अभाव में हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed