फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Another new western disturbance will be active tonight, orange alert for two days

Gorakhpur News: आज रात सक्रिय होगा एक और नया पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन ऑरेंज अलर्ट

Tue, 14 Jan 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Another new western disturbance will be active tonight, orange alert for two days
उत्तरी बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ
विज्ञापन

हर दिन बदल रहा मौसम, मंगलवार को शुष्क रहेगा मौसम, बुधवार को हो सकती है बूंदाबांदी

गोरखपुर। करीब एक महीने से हर दिन मौसम बदल रहा है। रविवार को बूंदाबांदी व शीतलहर के बाद सोमवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार रात में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम बदल जाएगा।

सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकलने के बाद सर्दी का एहसास कम हुआ। दोपहर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 10.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते बुधवार व बृहस्पतिवार को बादल छाने और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार-बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं बृहस्पतिवार-शुक्रवार को येलो अलर्ट है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed