फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Another devotee died in an accident on Link Expressway

Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक और श्रद्धालु की मौत

Sun, 23 Feb 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Another devotee died in an accident on Link Expressway
बांसगांव इलाके में शुक्रवार देर रात हुआ था हादसा, मौके पर ही नेपाल के तीन लोगों की चली गई थी जान
विज्ञापन




महाकुंभ से लौट रहे थे, सात घायलों में से एक महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा



गोरखपुर। बांसगांव इलाके में लिंक एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर रात हुए हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। हादसे में घायल सात लोगों में से एक नेपाल निवासी महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कार्पियों और ट्रैक्टर-ट्राॅली की भिड़ंत में नेपाल निवासी दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।



शनिवार को इलाज के दौरान नेपाल के कंचनपुर की लालू देवी पत्नी किसन की मौत हो गई। छह घायलों में पांच की हालत में सुधार होने पर वे घर चले गए। एक घायल का जिला अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




हादसा होते ही मौके पर नेपाल की हरिहर देवी (42) पत्नी जीतू यादव, वकीलनी देवी (42) पत्नी उपेंद्र यादव और परशुराम (45) की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, नेपाल के रहने वाले दस श्रद्धालु स्कार्पियो बुक करके बुधवार को प्रयागराज पहुंचे थे। वहां पर महाकुंभ स्नान करने के बाद शुक्रवार दोपहर में घर आने के लिए निकले थे, लेकिन जाम की वजह से देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायलों ने बताया कि स्कार्पियो तेजी से चल रही थी, तभी टोल प्लाजा के आगे अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। उस पर बोरा लदा हुआ था। पीछे रिफलेक्टर न होने की वजह से स्कार्पियो से भिड़ंत हो गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे परशुराम और बीच की सीट पर बैठी दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।




एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर एक और महिला की मौत हो गई है। बाकी घायलों की तबीयत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed