फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Another accused arrested in the robbery of jewelry worth Rs 25 lakh

Gorakhpur News: 25 लाख रुपये का जेवर लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Another accused arrested in the robbery of jewelry worth Rs 25 lakh
मुखबिर की सूचना पर घंटाघर क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ के बाद भिजवाया जेल
विज्ञापन

गोरखपुर। जीके टावर सर्राफा भवन के सामने स्थित हॉल मार्किंग सेंटर के कर्मी से 25 लाख रुपये के जेवर लूटने वाला आरोपी देव कुमार भी गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसे घंटाघर क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने लूटकांड के छठे आरोपी को जेल भिजवा दिया। एक दिन पहले पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार जेल भिजवाया था।
हॉल मार्किंग सेंटर के कर्मी समीर कुशवाहा से बुधवार को बसंतपुर, मछली गली के पास 25 लाख रुपये के जेवर लूट कर बदमाश भाग गए थे। घटना के बाद एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने पुलिस की तीन टीमें बनाई थीं। एसओजी, स्वाट व राजघाट थाने की टीम ने शुक्रवार को घटना में शामिल पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी लाल डिग्गी के देव कुमार की पुलिस तलाश कर रही थी। शनिवार को उसे घंटाघर से दबोच लिया। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

-----------
मामले की जांच कर रहे सीओ
बुधवार शाम में कर्मी से 25 लाख रुपये के लूट मामले की सूचना राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा ने एसपी सिटी को नहीं दी। पूछने पर कभी लूट नहीं होने तो कर्मियों का आपस में विवाद होने की बात कहकर टरकाते रहे। सीओ ओंकार दत्त तिवारी से जब जांच कराई गई तो जेवर लेकर भागते हुए एक आरोपी को देखा गया। इसके बाद लूट की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद एसपी सिटी अभिनव त्यागी के निर्देश पर पुलिस टीम जांच में जुट गई। वहीं एसपी सिटी ने इस प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी सीओ कोतवाली को सौंपी। एसपी सिटी ने बताया कि सीओ जांच कर रहे हैं, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed