फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Anirudh kept running hookah bar after changing locations, used to trap teenage girls and force them into prostitution

Gorakhpur News: ठिकाने बदलकर अनिरुद्ध चलाता रहा हुक्का बार, किशोरियों को फंसाकर कराता था वेश्यावृत्ति

Thu, 16 Jan 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Anirudh kept running hookah bar after changing locations, used to trap teenage girls and force them into prostitution
हुक्का चलाने वाले गिरोह का सरगना है अनिरुद्ध, होटल और हुक्का बार को सील करने के लिए जीडीए को भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन




गोरखपुर। शहर में ठिकाना बदल-बदल कर अनिरुद्ध ओझा हुक्का बार खोलता रहा। इसके जरिये भोली-भाली गांव के मध्यम वर्गीय परिवार की किशोरियों को फंसाकर वेश्यावृति के लिए मजबूर करता था। पहली बार यहां हुक्का बार की शुरुआत 2018 में अनिरुद्ध ओझा ने ही की थी। पुलिस की माने तो हुक्का बार चलाने वाले गिरोह का सरगना अनिरुद्ध है।



इसने मोहद्दीपुर में हुक्का बार खोला था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध से उसे वहां से हटना पड़ा। फिर पैडलेगंज में नया ठिकाना बनाया था। यहां पर करीब दो वर्ष तक उसने हुक्का बार चलाया। उसे एक ऐसे जगह की तलाश थी, जहां पर कुछ कमरे भी हों। इसके बाद ही वह फ्लाई-इन होटल में चला गया।
विज्ञापन




इधर, पुलिस के छापे पर खुलासे के बाद शाहपुर के गीता वाटिका के पास होटल फ्लाई इन व उसमें संचालित हुक्का बार के भवन को सील करने के लिए पुलिस ने जीडीए को रिपोर्ट भेजी है। बिना लाइसेंस के हुक्का बार चलाने की रिपोर्ट डीएम को भी भेजी गई है। हुक्का बार के अवैध संचालन में पुलिस के भूमिका की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। रिपोर्ट के बाद कई पुलिस वालों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अनिरुद्ध के हुक्का बार की शुरुआत के बाद गोलघर, गुलरिहा, नौसड़ और शाहपुर में तेजी से बार खुलने लगे। बीच-बीच में पुलिस हुक्का बार में पहुंची, लेकिन हुक्का बरामद कर ही लौट आई। कभी पुलिस को इसके पीछे चल रहे अनैतिक धंधों की जानकारी नहीं हो सकी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी धंधा चलाते रहे।



इंस्टाग्राम पर लड़कियों को फंसाते हैं

पता चला है कि यह सभी इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहते हैं। उसी से नई उम्र की लड़कियों को फंसाते हैं और उन्हें दोस्ती कर शहर में बुलाते हैं। शहर में आने पर घरवालों को ब्यूटी पार्लर या दूसरे कोर्स के नाम पर किराये का कमरा लेने का ऑफर देते हैं। गरीब घर से होने की वजह से मां-बाप को भी लगता है कि बेटी कुछ सीख लेगी तो अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी। फिर शहर में आने के बाद यह खुद कमरा दिलाते हैं और कुछ दिन दोस्त की तरह रहते हैं। फिर हुक्का बार में ले जाकर उनसे अनैतिक काम कराते हैं। इसके बदले रुपयों का लालच देकर बताया जाता है कि कोई कुछ जान नहीं पाएगा।




...........



गोलघर में हुक्का बार चलाने वाले की तलाश



गोलघर में तीन वर्ष पहले बंद हुए हुक्का बार में भी इसी तरह की हरकत होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब हुक्का बार संचालक को खोज रही है। वैसे तो वह हुक्का बार बंद हो चुका है, लेकिन अभी वह कहां है, यह किसी को पता नहीं है। इसी तरह के दो गिरोह और हैं, जो हुक्का बार चलाते हैं। पुलिस अब सबकी कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed