फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Animal smugglers tried to run over police, two arrested

Gorakhpur News: पशु तस्करों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, दो गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Animal smugglers tried to run over police, two arrested
बेलीपार (गोरखपुर)। कसिहार-कनइल बंधे पर रविवार को घेराबंदी करने पर पशु तस्करों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। भागते समय उनकी पिकअप गड्ढे में फंस गई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी चालक समेत दो तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि, छह तस्कर भागने में सफल रहे। पूछताछ में पकड़े गए एक तस्कर की पहचान कसिहार निवासी राजेश के रूप में हुई। वहीं दूसरा तस्कर बाल अपचारी निकला। ये सभी अपने साथियों के साथ खजनी, बेलीपार और बांसगांव क्षेत्र में पशुओं की चोरी कर बिहार ले जाकर बेचते थे।
विज्ञापन


एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर के समय क्षेत्र में पशु तस्करों के होने की सूचना मिलने पर बेलीपार व बांसगांव पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी करते हुए कसिहार-कनइल बंधे पर पहुंची। इसी बीच सामने से आ रहे पिकअप को रोकने के लिए हाथ दिया तो चालक रफ्तार बढ़ाते हुए पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागने लगे। किसी तरह सामने से हटकर पुलिस ने अपनी जान बचाते हुए तस्करों का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आगे जाकर तस्करों की पिकअप बंधे पर बने गड्ढे में फंस गई तो उसमें सवार छह तस्कर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर चालक और एक बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में चालक राजेश ने बताया कि उनके साथ बेलीपार के कसिहार निवासी संजय, अक्षय, बिहार गोपालगंज थाना क्षेत्र के नरहवन शुक्ल कुचायकोट निवासी बाढ़ू, मुश्ताक अहमद, अनवर शाह थे। एसपी दक्षिणी ने बताया कि ये सभी तस्कर क्षेत्र में घूम-घूम कर पशुओं की चोरी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों ने पिकअप का नंबर प्लेट और चेचिस नंबर को मिटा दिया था। एसपी दक्षिणी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों को कोर्ट पेश कर जेल भेजवाने के साथ फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed