{"_id":"6767296bc7c2c9e26b03d025","slug":"gorakhpur-news-animal-smugglers-from-bihar-and-kushinagar-are-creating-havoc-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-785067-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिहार और कुशीनगर के पशु तस्कर कर रहे तांडव- शहर की सीमाओं पर अब पुलिस की चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिहार और कुशीनगर के पशु तस्कर कर रहे तांडव- शहर की सीमाओं पर अब पुलिस की चौकसी
Sun, 22 Dec 2024 12:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:22 PM IST
सार
पांच दिसंबर की रात में शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में आए पशु तस्करों ने तांडव मचाया था। विरोध करने पर पथराव करने के साथ डराने के लिए पिस्टल निकाल लिए थे। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फिर सिविल लाइंस में भी तस्करों ने ऐसे ही पशु तस्करी की थी।
विज्ञापन
शहर में रात में चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : स्रोत- पुलिस
विस्तार
शाहपुर और शहर के सिविल लाइंस में आकर तांडव मचाने वाले पशु तस्करों के गिरोहों की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि पूर्व में गोरखपुर में एसपी नार्थ की गाड़ी में टक्कर मारने वाले बिहार और कुशीनगर के गिरोह ने एक बार फिर तस्करी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अब सीसी टीवी कैमरों से पहचान कर शहर में नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। पहले शहर में 21 नाकाबंदी थी, अब 36 जगहाें पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए पहरा बढ़ा दिया है। यहां चेकिंग के दौरान संदिग्ध नजर आते ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करेगी और फिर सभी थाने की पुलिस सड़कों पर होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पांच दिसंबर की रात में शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में आए पशु तस्करों ने तांडव मचाया था। विरोध करने पर पथराव करने के साथ डराने के लिए पिस्टल निकाल लिए थे। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस आरोपियों की जांच कर रही थी कि इसी बीच बुधवार की रात शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में पशु तस्करों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
शहर में रात में चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : स्त्रोत-पुलिस
यहां पर पथराव करने के साथ ही दो पशुओं को पिकअप में लादकर उठा ले गए। शहर के बीच में इस तरह की घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस के हाथ सीसी टीवी फुटेज लग गए हैं। इससे पता चला है कि दोनों ही घटनाओं को अलग-अलग तस्करों के गिरोह ने अंजाम दिया है। एक गिरोह बिहार का है तो दूसरा कुशीनगर का है।
बढ़ा दी गई शहर में नाका की संख्या : इस घटना के बाद अब नौसड़, एकला बंधा, बरगदवां, कोनी, रामनगर कड़जहां, मोतीराम अड्डा समेत अन्य जितने भी शहर में घुसने के मार्ग है, सभी पर पुलिस की नाकाबंदी कर दी गई है।
एसपी ने बताया कि शहर में पहले 21 जगहों पर पिकट लग रहे थे, अब 36 जगहों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा हर थाने में दो-दो टीम गठित कर दी गई है, जो पशु तस्करों की सूचना आते ही सक्रिय हो जाएगी। हर टीम में पांच पुलिस वालों को शामिल किया गया है।
बढ़ा दी गई शहर में नाका की संख्या : इस घटना के बाद अब नौसड़, एकला बंधा, बरगदवां, कोनी, रामनगर कड़जहां, मोतीराम अड्डा समेत अन्य जितने भी शहर में घुसने के मार्ग है, सभी पर पुलिस की नाकाबंदी कर दी गई है।
एसपी ने बताया कि शहर में पहले 21 जगहों पर पिकट लग रहे थे, अब 36 जगहों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा हर थाने में दो-दो टीम गठित कर दी गई है, जो पशु तस्करों की सूचना आते ही सक्रिय हो जाएगी। हर टीम में पांच पुलिस वालों को शामिल किया गया है।