फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Animal smugglers are in high spirits...creating havoc in residential areas

Gorakhpur News: पशु तस्करों हौसले बुलंद...रिहायशी इलाकों में मचा रहे उत्पात

Wed, 17 Sep 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Animal smugglers are in high spirits...creating havoc in residential areas
पिछले दिनों गुलरिहा क्षेत्र में दरोगा और सिपाही को तस्करों ने किया था घायल
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पशु तस्करों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। रिहायशी इलाकों में बेखौफ होकर सक्रिय तस्कर आमजन के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं।
पिछले दिनों गुलरिहा क्षेत्र में पशु तस्करी रोकने पहुंचे पुलिस दल पर तस्करों ने हमला कर दिया था। शाहपुर पुलिस रात एक बजे के करीब पशु तस्करों का पीछा कर रही थी। उसी समय गुलरिहा थाने के दरोगा अजीत कुमार और दीवान मोहसिन संगम चौराहे के पास गश्त पर थे। सामने पुलिस को देखकर पशु तस्करों ने गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया था। साथ ही गाड़ी में ठोकर मारकर भाग गए। पत्थर लगने से दरोगा के सिर में चोट आई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि तस्कर रात के समय पशुओं को ले जाते हैं और विरोध करने वालों के साथ मारपीट करने से भी नहीं चूकते।
विज्ञापन

पुलिस टीम पर किया था गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
सितंबर 2024 में कसिहार-कनइल बंधे पर घेराबंदी करने पर पशु तस्करों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था। भागते समय उनकी पिकअप गड्ढे में फंस गई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी चालक समेत दो तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, छह तस्कर भागने में सफल रहे थे। पूछताछ में पकड़े गए एक तस्कर की पहचान कसिहार निवासी राजेश के रूप में हुई थी। वहीं, दूसरा तस्कर बाल अपचारी निकला था। ये सभी अपने साथियों के साथ खजनी, बेलीपार और बांसगांव क्षेत्र में पशुओं की चोरी कर बिहार ले जाकर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शाहपुर में तस्करों ने मचाया था उत्पात
अप्रैल 2024 में शाहपुर थाना क्षेत्र में रात के समय पशु तस्करों ने जमकर उत्पात मचाया था। खजांची चौराहे के पास राहगीर की कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्करों ने ईंट व पत्थर से हमला कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे।
सिविल लाइंस से लाद ले गए थे गोवंश
दिसंबर 2024 में सिविल लाइंस इलाके में सिटी मॉल के पास पशु तस्करों ने करीब 30 मिनट तक उत्पात मचाया था। पिकअप से करीब 15 की संख्या में आए पशु तस्करों ने सिटी मॉल के पास से एक गोवंश को लाद लिया था। दूसरे गोवंश के भागने पर कॉलोनी में दौड़ाकर उसे पकड़ने लगे। कॉलोनीवासियों ने विरोध किया तो तस्कर पथराव करने लगे। फिर सबके बीच से गोवंश को लादकर ले गए थे। सीतापुर आंख अस्पताल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई थी। घटना से एक सप्ताह पहले तस्कर खोवा मंडी से चार गोवंश पशु तस्कर उठा ले गए थे।

हाल ही में गैंगस्टर एक्ट की हुई है कार्रवाई
गोरखपुर पुलिस ने हाल ही में पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। चौरीचौरा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हुए केस में उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के किशन यादव को गैंग का सरगना, उरुवा के ही सतीश यादव, आंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अमरेश और राहुल पांडेय को गुर्गा बनाया था। वहीं, खोराबार थाने में कुशीनगर पडरौना के बसहिया बनवीरपुर में रहने वाले परवेज आलम सद्दाम व कुबेरस्थान के रहने वाले अजय कुमार गौड़ के विरुद्ध भी गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। गुलरिहा इलाके के सतीश, अनूप और सोलू भी पशु तस्कर हैं। इसमें सोलू व अनूप फिलहाल जेल में हैं। सतीश भाग गया है। शाहपुर और कैंट पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सतीश और अनूप गुलरिहा थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed