फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Angry villagers protested due to closure of service road of Tenua toll plaza

Gorakhpur News: तेनुआ टोल प्लाजा की सर्विस रोड बंद हाेने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 May 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Angry villagers protested due to closure of service road of Tenua toll plaza
बिना बैरियर लगाए ही लौट गई टोल वसूलने वाली कंपनी के कर्मी
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- बैरियर लगने से तहसील, ब्लॉक और गांव जाने में होगी परेशानी
गीडा। लखनऊ-छपरा हाईवे के बाईपास स्थित तेनुआ टोल प्लाजा के बगल में बने सर्विस लेन पर भी बैरियर लगाने की सूचना से नाराज ग्रामीणाें ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते हंगामे को देखते हुए गीडा पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान टोल वसूलने वाले कंपनी के कर्मी बिना बैरियर लगाए लौट गए। ग्रामीण का कहना था कि बैरियर लगने से तहसील, ब्लॉक और गांव जाने में परेशानी होगी।
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे तेनुआ के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन यादव ने बताया कि तेनुआ, खानिमपुर सहित कई गांवों के लोग सर्विस रोड से टोल प्लाजा होकर अपने गंतव्य को आते-जाते हैं। कई गांवों के ग्रामीण इस सर्विस रोड से ही खजनी मार्ग पर जाते हैं। फोरलेन निर्माण के समय ही एनएचएआई ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए सर्विस रोड बनाया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तेनुआ गांव में जाने के लिए भी एक सर्विस रोड बनाया गया है। इसी रास्ते रोजाना ब्लॉक, थाना और तहसील आना-जाना होता है। अगर यह बंद हो गया तो आवागमन बाधित हो जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि टोल वसूलने वाली कंपनी के कर्मी पुलिस की मदद से सर्विस रोड पर बैरियर लगाना चाहते हैं। अगर यह बंद हो गया तो आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के विरोध के चलते कंपनी के कर्मियों को बिना बैरियर लगाए लौटना पड़ा। हंगामा की सूचना पर गीडा इंस्पेक्टर विजय सिंह, चौकी इंचार्ज पिपरौली संतोष कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, धनंजय सिंह, अनूप यादव आदि पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। गीडा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि सर्विस रोड पर बाहर की गाड़ियां भी आती हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसीलिए बैरियर लगाया जा रहा है। इसका कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे थे, जिन्हें समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed