फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Anger erupted over the murder of the student... family members blocked the road

Gorakhpur News: छात्र की हत्या पर फूटा गुस्सा... परिजनों ने जाम की सड़क

Fri, 11 Oct 2024 04:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Anger erupted over the murder of the student... family members blocked the road
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र के चिड़ियाघर के पास 12वीं में पढ़ने वाले राजघाट के बसंतपुर निवासी सावन कुमार (17) की बुधवार शाम चार बजे चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम करीब 3:30 बजे शव बसंतपुर स्थित घर पहुंचा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए जाते समय परिजन राजघाट बंधे पर ही शव रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। करीब 15 मिनट प्रदर्शन चला, इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार कराया गया। वहीं रात में फरार आरोपी अरुण निषाद को पुलिस ने रामगढ़ताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




सावन के पिता रमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों, रामगढ़ गांव के विनय यादव, वीरू निषाद और अरुण निषाद पर हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के कुछ ही घंटे बाद रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने दो आरोपियों विनय और वीरू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बृहस्पतिवार को जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन




गलत संगत में पड़कर लड़ाई-झगड़े में फंस गया सावन



सावन के पिता रमेश की घंटाघर के चौधरी गली में सोने-चांदी की डिजाइन की दुकान है। उनके चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। रमेश ने बताया कि सावन दुकान पर भी हाथ बंटाता था। उसके दोस्त बहुत थे। आए दिन उनके साथ वह इधर-उधर निकल जाता था। मंगलवार को दोस्तों के साथ ही लेहड़ा देवी मंदिर दर्शन करने गया। वहां से बुधवार को वापस आया। घर पर प्रसाद रखकर फिर दोस्तों के साथ कहीं निकल गया। पता होता कि बेटे का यह हाल हो जाएगा तो उसे नहीं जाने देते। वह डीएबी इंटर कॉलेज का 12वीं का छात्र था। इस वर्ष उसे बोर्ड परीक्षा देनी थी। बार-बार उसे समझाता था कि बोर्ड परीक्षा है, अच्छे से तैयारी करो, लेकिन गलत संगत में आकर वह बातों को अनसुना कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed