फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Andhra Pradesh-Telangana team became winner by defeating UP

Gorakhpur News: यूपी को हराकर आंध्र प्रदेश-तेलंगाना की टीम बनी विजेता

Wed, 17 Sep 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Andhra Pradesh-Telangana team became winner by defeating UP
स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज द्वारा रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित सीआईएससीई,राष्ट्रीय गर्ल्स क्र
सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर विजयी टीमों को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन

अंडर-14 में कर्नाटक-गोवा और अंडर-17 में कर्नाटक की टीम विजयी
बारिश के कारण बॉल आउट के आधार पर तय हुए फाइनल के परिणाम
गोरखपुर। स्टेपिंग स्टोन स्कूल की मेजबानी में आयोजित सीआईएससीएई राष्ट्रीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। मंगलवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे फाइनल मुकाबले पूरी तरह से बारिश से प्रभावित रहे। फाइनल मैच का निर्णय बॉल आउट के आधार पर हुआ। इसमें अंडर-19 में उत्तर प्रदेश की टीम को हराकर आंध्र प्रदेश- तेलंगाना की टीम विजेता बनी।
अंडर-19 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 27 रन से और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना की टीम ने नॉर्थ इंडिया को 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। ऐसे में बॉल आउट के आधार पर निर्णय लिया गया। इसमें आंध्र प्रदेश-तेलंगाना ने उत्तर प्रदेश 1-0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस आयु वर्ग में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में नॉर्थ इंडिया ने उत्तराखंड को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-17 वर्ग में पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक और गोवा ने तमिलनाडु को आठ विकेट से और दूसरे सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश व तेलंगाना ने नार्थ इंडिया को पांच रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में बॉल आउट के आधार पर लिए गए निर्णय में आंध्र प्रदेश व तेलंगाना को कर्नाटक व गोवा ने 1-0 से हराकर विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक व गोवा ने यूएई को 16 रनों से और महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश व तेलंगाना को आठ रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कर्नाटक और गोवा की टीम महाराष्ट्र को 1-0 से हराकर विजेता बनी। तीसरा स्थान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजक राजीव गुप्ता, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अपनीत गुप्ता, निदेशक जय गुप्ता और राजवंश गुप्ता के साथ सीआईएससीई के जॉइंट कोऑर्डिनेटर यूपी-उत्तराखंड डेविड शिरिल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed