फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: An accused caught in a fight in the police station

Gorakhpur News: थाने में मारपीट में पकड़ा गया एक आरोपी

Wed, 09 Oct 2024 04:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
An accused caught in a fight in the police station
सहजनवां। मुस्तफाबाद उर्फ मलउर निवासी अभिनव कुमार को थाने में पीटने वाले मनबढ़ मनीष यादव को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया है। उसके साथियों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मनीष, संतोष यादव और 12 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सहजनवां थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद उर्फ मलउर निवासी अभिनव कुमार का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों से शिकायती मिलने पर पुलिस ने रविवार को थाने पर बुलाया था। आरोप है कि दो सिपाहियों की मौजूदगी में बातचीत के दौरान आरोपियों ने अभिनव को बुरी तरह से पीट दिया। इसके बाद थाने से चले गए। पुलिस ने अभिनव की तहरीर पर मनबढ़ों पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि थाने में मारपीट के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर सहजनवां पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed