{"_id":"687e9a96507a0bdcc90c3507","slug":"gorakhpur-news-alumni-meet-will-be-held-on-15th-and-16th-november-in-mmmut-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1010806-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में 15 व 16 नवंबर को होगी एलुमनी मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में 15 व 16 नवंबर को होगी एलुमनी मीट
विज्ञापन
वर्ष 1975, 2000 और 2015 बैच के उत्तीर्ण विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग
गोल्डन जुबिली बैच के करीब 100 पुरातन छात्रों के प्रतिभाग करने की संभावना
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एलुमनी मीट (पुरातन छात्र सम्मेलन) की तिथि तय कर दी गई है। इस बार 15 और 16 नवंबर को इसका आयोजन किया जाएगा। तिथि तय होने के बाद तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
मालवीय एलुमनी एसोसिएशन (मा) के अध्यक्ष ईं जेबी राय व सचिव प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि एमएमएमयूटी में हर वर्ष एलुमनी मीट में गोल्डन जुबिली, सिल्वर जुबिली और डिकेड बैच को आमंत्रित किया जाता है। इस तरह इस बार गोल्डन जुबिली (1975 बैच), सिल्वर जुबिली (2000 बेच) व डिकेड (2015 बैच) के छात्र एलुमनी मीट में प्रतिभाग करेंगे।
गोल्डन जुबिली बैच से इस बार करीब 100 पुरातन छात्रों के जुटने की संभावना है। इसमें से 42 पुरातन छात्रों ने अब तक अपना पंजीकरण भी करा लिया है। गोल्डन जुबिली बैच के प्रतिनिधि के रूप में 1975 बैच के छात्र व विंग कमांडर गुरमीत सिंह संधू को नामित किया गया है। इसी तरह सिल्वर जुबिली बैच के प्रतिनिधि 2000 बैच के विवेक तिवारी होंगे। मीट में प्रतिभाग करने वाले एलुमिनाई के लिए लिंक भी जारी कर दिया गया है, जिस पर जाकर वे पंजीकरण कर सकते हैं। इसमें देश-विदेश से पुरातन छात्र जुटेंगे।
विज्ञापन
....
पुरातन छात्र ही होंगे मुख्य अतिथि
एमएमएमयूटी में पिछले कुछ वर्षों से अपने पुरातन छात्र को ही मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की परंपरा रही है। इस बार भी पुरातन छात्र को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कई नामों पर मंथन किया जा रहा है।