{"_id":"67085997389b2540360a5504","slug":"gorakhpur-news-alternative-route-will-be-built-near-gemini-gardenia250-families-will-get-convenience-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-712926-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेमिनी गार्डेनिया के पास बनेगा वैकल्पिक मार्ग...ढाई सौ परिवारों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेमिनी गार्डेनिया के पास बनेगा वैकल्पिक मार्ग...ढाई सौ परिवारों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
गोरखपुर। देवरिया बाईपास के पास निर्मित जेमिनी गार्डेनिया के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बसे छह परिवारों को वहां से हटाया जाएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से एक सप्ताह में उन्हें वहां से हटने को कहा जाएगा। ऐसा न करने पर प्राधिकरण की ओर से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वहां टहलने के लिए इंटरलाकिंग मार्ग बनाया जाएगा। दूसरी ओर से सोसाइटी में रहने वाले 250 परिवारों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की योजना है। यह मार्ग सिद्धार्थ एन्क्लेव के मार्ग में मिलेगा।
जेमिनी गार्डेनिया के निवासियों ने जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन एवं प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह से मिलकर पीछे की ओर अवैध रूप से बसे लोगों को हटाने एवं देवरिया बाईपास तक रास्ता बनाने की मांग की थी। इसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष ने मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में लोग वहां निवास करते पाए गए थे। इसके बाद उपाध्यक्ष ने उनका सर्वे करने का निर्देश दिया था। सर्वे में यह बात सामने आई कि यहां छह परिवार एक से 2 साल से वहां रह रहे हैं। इन परिवारों में कुल मिलाकर 40 लोग हैं।
जमीन किसी के नाम नहीं है और न ही किसी की ओर से वाद दाखिल किया गया है। सभी लोग गोरखपुर जिले के विभिन्न गांवों महावीर छपरा, रामगढ़, रामपुर एवं महिमाठ के रहने वाले हैं। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष के निर्देश पर अवैध रूप से रह रहे लोगों को वहां से हटाया जाएगा। सोसाइटी के लोग आरसीसी सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन वहां पेड़ों को बचाने के लिए टहलने योग्य इंटरलाकिंग मार्ग बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आगणन चल रहा है। जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।