{"_id":"6745095c1b7f0ca79d03e551","slug":"gorakhpur-news-alternative-route-made-to-reach-platform-number-one-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-758314-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाने के लिए बदला रास्ता, अब इधर से जाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाने के लिए बदला रास्ता, अब इधर से जाना होगा
Tue, 26 Nov 2024 01:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:18 PM IST
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाने का वैकल्पिक रास्ता
- फोटो : Social Media
यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर जाने के लिए एक नया रास्ता 6 ए बनाया गया है। यह रास्ता गेट नंबर 6 और गेट नंबर 7 के बीच डीजल लॉबी के सामने से बनाया गया है। सोमवार को इस पर आवागमन भी शुरू हो गया। अब मुख्य स्टेशन से भी प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पहुंच सकते हैं। पिछले दिनों बैरिकेडिंग के चलते प्लेटफाॅर्म नंबर दो व एक अलग हो गए थे।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार तेजी से चल रहा है। प्लेटफाॅर्म नंबर पर स्थित फुटब्रिज निर्माण के साथ ही जीआरपी थाना व स्टेशन मैनेजर के पुराने आवास वाले हिस्से समेत वेटिंग एरिया का भी कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया है। इस क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लोहे की चादरों से बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके चलते प्लेटफाॅर्म नंबर व एक व दो के बीच का संपर्क ही टूट गया था। प्लेटफाॅर्म नंबर एक के यात्रियों को यातायात तिराहा पार कर कैब वे ( गेट नंबर 7) से आना जाना पड़ रहा था। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
स्टेशन निदेशक जेपी सिंह ने बताया कि यात्री प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर उतरकर नए बने पैदल रास्ते से सीधे स्टेशन के बाद मेन रोड पर आ सकते हैं। यह रास्ता गेट नंबर 6 के नजदीक है। इसका फायदा यह होगा कि यात्री यहां से मुख्य स्टेशन परिसर, टिकट काउंटर और बस स्टेशन की तरफ भी आसानी से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन