फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Alliance Air flight cancelled, flights delayed

Gorakhpur News: एलायंस एयर की उड़ान रद्द, देर से उड़ीं फ्लाइटें

Sun, 02 Mar 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Alliance Air flight cancelled, flights delayed
दिल्ली की फ्लाइट देर से आने की वजह से अन्य फ्लाइटों का शेड्यूल बिगड़ा
विज्ञापन

दोपहर में आने वाली दिल्ली की फ्लाइट शाम पांच पहुंची गोरखपुर एयरपोर्ट

गोरखपुर। तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली से आने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट शनिवार को रद्द कर दी गई। इस वजह से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लगातार स्पाइस जेट की फ्लाइट के देर से आने की वजह से अन्य फ्लाइटों का शेड्यूल भी बिगड़ गया। एयरपोर्ट से 10 फ्लाइटें देर से उड़ीं। इसको लेकर एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने स्पाइस जेट कंपनी को आपत्ति जाहिर करते हुए पत्र लिखा है। स्पाइस जेट की फ्लाइट देर से आने की वजह से ही अन्य फ्लाइट को भी आउटर पर इंतजार करना पड़ा है।
एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 44 मिनट देर से आई। इसके बाद दोपहर 12:25 पर होने वाली दिल्ली के लिए उड़ान 01:17 बजे हुई। इसी तरह स्पाइस जेट की दिल्ली से दोपहर 12:45 बजे आने वाली फ्लाइट 04 घंटे 32 मिनट देर से एयरपोर्ट पर आई। यहां से शाम 06:44 बजे दिल्ली के लिए उड़ान हुई। इंडिगो की फ्लाइट भी एक घंटे देर से दिल्ली से आई फिर शाम 06:07 बजे उसकी उड़ान हुई। इसी तरह इंडिगो की कोलकाता और बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट भी 30 मिनट देर से आई। दोनों फ्लाइटों की उड़ान भी देर से हुई।
विज्ञापन

------------
100 की क्षमता और एकत्रित हो गए 500 यात्री
बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक बार में 80 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। शनिवार को फ्लाइट की देर होने की वजह से टर्मिनल में 500 से अधिक यात्री एकत्रित हो गए। इस वजह से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed