फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Allegation of threat to kill, block chief said - I don't even know

Gorakhpur News: जान से मारने की धमकी का आरोप, ब्लॉक प्रमुख बोले- मैं जानता ही नहीं

Wed, 29 Jan 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Allegation of threat to kill, block chief said - I don't even know
चिलुआताल क्षेत्र में वायरल हुआ वीडियो फिर ब्लॉक प्रमुख ने दी अपनी सफाई
विज्ञापन

गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ब्लॉक प्रमुख पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। जवाब में कौड़िया के ब्लॉक प्रमुख ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने यह आरोप लगाया है, उसे जानता ही नहीं। बता दें कि एक जमीन की धोखाधड़ी के आरोप में 17 जनवरी को कौड़िया ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव और अन्य लोगों पर कोर्ट के आदेश पर चिलुआताल थाने में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद से ही यहां दो पक्षों के बीच मामला गरमाया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसमें चिलुआतल थाना क्षेत्र के कुसहरा गांव के सुरेश सिंह बोल रहे हैं कि अहिरौली गांव निवासी बृजेश यादव जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मेरी जमीन शेरपुर चमराह मौजा में है और उस जमीन में दो एकड़ जमीन बृजेश यादव ने कूट रचित दस्तावेज बनाकर बस्ती के मुंडेरवा की रहने वाली महिला से कुटुंब रजिस्टर में नाम दर्ज करवा कर कुछ लोगों की मदद से जमीन रजिस्ट्री करा लिया। प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। केस दर्ज होने के बाद से ही बृजेश यादव बौखलाए हैं।
विज्ञापन

------------
अच्छे से होनी चाहिए जांच
ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि शेरपुर चमराह मौजा की जमीन एक महिला के नाम पर थी। वर्ष 2018-19 में मैंने जमीन के कागजातों की जांच करवाकर रजिस्ट्री कराई थी। इसके बाद खारिज दाखिल भी हुआ। पांच साल बाद अचानक रजिस्ट्री फर्जी बताई जा रही है। इनके पास कोई साक्ष्य होता तो पहले ही प्रस्तुत किए होते। वीडियो वायरल करने वाले सुरेश जमीन रजिस्ट्री करने वाली महिला के रिश्तेदार हैं, इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं। उनको मैं जानता भी नहीं हूं, आज तक कभी उनसे मोबाइल पर बात भी नहीं हुई है। इसकी जांच अच्छे से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed