{"_id":"67608149f4af941d6503a065","slug":"gorakhpur-news-all-india-invitation-prizemoney-football-competition-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-779704-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता आज से
Tue, 17 Dec 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज मंगलवार से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। 24 दिसंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन मुकाबला दोपहर दो बजे से उत्तर प्रदेश संयुक्त छात्रावास और नाॅवेल्टी कश्मीर के बीच खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें गोरखपुर पहुंच गई हैं। अन्य टीमें मंगलवार तक पहुंच जाएंगी।
अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी गोरखपुर दूसरी बार कर रहा है। आरएसओ आले हैदर ने बताया कि फुटबॉल के मानक के अनुसार गोलपोस्ट और मैदान तैयार कर लिया गया है। इसमें सीआरपीएफ जालंधर, नाॅवेल्टी कश्मीर, कंबाइंड हॉस्टल यूपी, बीएसएफ सिलीगुड़ी, लुका सॉकर केरल, मां कामाख्या स्पोर्टिंग बक्सर, उप्र फुटबॉल संघ, पंजाब पुलिस, एफसीआई दिल्ली, उत्तराखंड एकादश, सहारा फुटबॉल क्लब, केरल पुलिस की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि टीमों को दो पुल में बांटा गया है। विजेता टीम को दो लाख, उपविजेता को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।