{"_id":"67ed9120ae300b55b20d75d9","slug":"gorakhpur-news-alert-regarding-wakf-amendment-bill-police-patrolling-increased-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-889638-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वक्फ संशोधन बिल को लेकर अलर्ट, बढ़ी पुलिस गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वक्फ संशोधन बिल को लेकर अलर्ट, बढ़ी पुलिस गश्त
विज्ञापन
शासन स्तर से छुट्टी रद्द कर पुलिस कर्मियों को बुलाया गया
गोरखपुर। वक्फ संशोधन बिल को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। शासन स्तर से आदेश प्राप्त होने के बाद छुट्टी रद्द कर गोरखपुर में तैनात 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया है। नहीं आने वाले पुलिसकर्मियों को गैर हाजिर करने का भी निर्देश दे दिया गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर किसी ने भी फर्जी अफवाह फैलाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
वक्फ संशोधन बिल को लेकर शांति व्यवस्था प्रभावित नहीं हो इस वजह से पुलिसकर्मियों की छुट्टी को रद्द कर उन्हें वापस बुला लिया गया है। जिन पुलिसकर्मियों को कोई इमरजेंसी है उन्हें छूट दी गई है। पुलिस अफसरों ने थाना पुलिस को निर्देश दिया है कि वह क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। अगर कहीं पर कोई अफवाह फैलाता है तो सख्ती से कार्रवाई करें। पुलिस ने अपने डिजिटल वालंटियर्स को भी सक्रिय कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।