फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Alauddin was preparing to surrender, changed his intention after seeing the police

Gorakhpur News: सरेंडर करने की तैयारी में था अलाउद्दीन, पुलिस को देख बदला इरादा

Sat, 21 Sep 2024 06:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Alauddin was preparing to surrender, changed his intention after seeing the police
गोरखपुर। डॉक्टरों की फर्जी डिग्री मामले में फरार चल रहा कुशीनगर जिले के तमकुहीराज का रहने वाला अलाउद्दीन चुपके से कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। इसके लिए अलाउद्दीन द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया है। बृहस्पतिवार को वह सरेंडर करने भी वाला था, इसकी सूचना पुलिस को सुबह ही लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए सिविल कोर्ट के चारों तरफ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तैनात हो गई। भनक लगते ही उसने सरेंडर करने का इरादा बदल दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में कैंट और गुलरिहा पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम कोर्ट जाने वाले सभी रास्तों पर तैनात थी। दिन भर गिरफ्तारी के लिए फिल्डिंग सजी रही, लेकिन इसकी भनक अलाउद्दीन को लग गई और वह नहीं आया। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह गोरखपुर आया था, लेकिन कहां ठहरा इसका पता नहीं चल पाया। वह मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं कर रहा है, इसलिए बार-बार चकमा देकर निकल जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी सिटी का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 25 डॉक्टरों की डिग्री मिली थी। जिनका संबंधित जिले में भेजकर सत्यापन कराया जा रहा है। करीब 20 डिग्री पर फर्जीवाड़ा होने की सूचना मिली है। बाकी की सत्यापन रिपोर्ट आनी बाकी है। डॉक्टरों की डिग्री का फर्जीवाड़ा करने वाला एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है। इसके लिए स्पेशल टीम बनाई जाएगी। अन्य जिलों की पुलिस से भी इसमें मदद ली जाएगी। हर हाल में इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बहुत जल्द कोर्ट से अलाउद्दीन का एनबीडब्ल्यू जारी हो जाएगा। इसके बाद भगोड़ा घोषित कर उसपर इनाम रखा जाएगा। गुलरिहा पुलिस कई बार अलाउद्दीन के कुशीनगर तमकुहीराज स्थित घर पर छापा मार चुकी है। उसका एक भाई भी केस दर्ज होने के बाद से फरार है। घर पर केवल महिलाएं रह रही हैं। इसके अलावा प्रयागराज के राम पांडेय की तलाश में भी पुलिस की एक टीम लगी है। केस दर्ज होने के बाद से वह भी फरार है। इस गैंग पर गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द अलाउद्दीन समेत गैंग के अन्य सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हो जाएगा।


गुलरिहा थाने में 17 मई को केस दर्ज हुआ
गुलरिहा थाने में डॉ. राहुल नायक की तहरीर पर 17 मई को अलाउद्दीन और राम पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। इस केस में गुलरिहा पुलिस एक सितंबर को गाजीपुर के भुडकुड़ा क्षेत्र के पदुमपुर मैगर राय निवासी बृजेश लाल, वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के दीनापुर चिरईगांव निवासी ओमप्रकाश गौतम और यहीं के चौबेपुर इलाके के बराई निवासी दीपक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
वर्जन
फरार अलाउद्दीन की तलाश चल रही है। उसके सरेंडर करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है, बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed