{"_id":"67e847c562ba5e1abc0e7f00","slug":"gorakhpur-news-akasa-did-not-get-slotnow-mumbai-flight-will-start-in-may-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-886126-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आकासा को नहीं मिला स्लॉट...अब मई में शुरू होगी मुम्बई की फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आकासा को नहीं मिला स्लॉट...अब मई में शुरू होगी मुम्बई की फ्लाइट
विज्ञापन
आज से समर शेड्यूल, बदले समय सारिणी पर उड़ान भरेगी फ्लाइट
गोरखपुर। यात्रीगण कृपया ध्यान दें कि रविवार से एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल जारी हो रहा है। अब नई समय सारिणी से उड़ान होगी। वहीं एयरपोर्ट पर स्लॉट न मिलने के कारण अकासा की मुंबई के लिए हवाई सेवा नहीं शुरू हो पा रही है। इसका शेड्यूल भी जारी हो गया था। अब मई माह में कंपनी उड़ान शुरू करने की तैयारी में जुटी है।
रविवार से एयरपोर्ट से सभी फ्लाइटों की उड़ान 25 अक्तूबर 2025 तक नई समय सारिणी के अनुसार होगी। इसलिए यात्री घर से निकलने से पहले एयरपोर्ट की नई समय सारिणी जरूर देख लें। मई से लखनऊ के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।
ये है नई समय सारिणी
एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता, हैदराबाद के लिए उड़ान होती है। तय शेड्यूल के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट सुबह 9:30 बजे दिल्ली से आकर और 10:10 बजे उड़ान भरेगी। इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 1:15 बजे हैदराबाद से आकर 1:50 बजे फिर उड़ान भरेगी। अकासा की फ्लाइट दोपहर 2:05 बजे बंगलूरू से गोरखपुर आकर और 2:50 बजे दिल्ली रवाना होगी। इंडिगो की फ्लाइट अपराह्न 3:15 बजे दिल्ली से आकर 3:50 बजे फिर उड़ान भरेगी। स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली से 3:45 बजे आकर 4:10 बजे रवाना होगी। इंडिगो की फ्लाइट शाम 4:20 बजे बंगलूरू से आकर शाम 4:55 बजे रवाना होगी। इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता से 4:30 बजे आकर और 5:05 बजे उड़ान भरेगी। इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से शाम 5:20 बजे आकर 5:55 बजे उड़ान भरेगी। स्पाइसजेट की फ्लाइट शाम 6:05 बजे मुंबई से आकर 6:40 बजे उड़ान भरेगी। अकासा की फ्लाइट शाम 6:50 बजे दिल्ली से आकर 7:20 बजे बंगलूरू जाएगी। एलायंस एयर की फ्लाइट शाम 07 बजे दिल्ली से आकर 7:30 बजे रवाना होगी। स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली से शाम 7:35 बजे आकर रात 08 बजे उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
वर्जन
समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब नई समय सारिणी से ही 25 अक्तूबर 2025 तक उड़ान होगी। यात्रियों को इसका ध्यान रखना होगा।
- आरके पराशर, एयरपोर्ट डायरेक्टर