फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, AK-47 and Red Gang fired bullets at each other, seven injured

Gorakhpur News: एके-47 और रेड गैंग ने एक-दूसरे पर बरसाईं गोलियां, सात घायल; असलहा लहराकर भागे

Tue, 28 Oct 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 02:08 AM IST
सार

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसमें नरकटहा खास, नरकटहा खुर्द, कल्याणपुर, मेंहदावल और फरेंदा के लोग शामिल थे। यह गैंग अक्सर विवादों में रहता है। इनके खिलाफ कई थानों में केस भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, AK-47 and Red Gang fired bullets at each other, seven injured
गैंगवार में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

विस्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र और महराजगंज जिले के पनियरा थानाक्षेत्र की सीमा पर स्थित अटकहवा घाट पुल पर सोमवार दोपहर दो गैंग के बीच भिड़ंत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एके-47 गैंग और रेड गैंग के 12 से अधिक बदमाश आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते लाठी-डंडे व असलहों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट और गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे कुछ युवक बाइक से पहुंचे और पुल के पास मौजूद दूसरे गुट से भिड़ गए।
विज्ञापन

शुरुआत में कहासुनी हुई लेकिन देखते ही देखते खूनी संघर्ष शुरू हो गया। बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों को डराने के लिए भी गैंग के गुर्गों ने हवा में कई राउंड फायरिंग की। वहीं दोनों गैंग के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया।

इस वारदात में सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल ध्रुवचंद को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में अभिजीत, अंकित निषाद, सचिन, शिवनारायण, सनी देओल शामिल हैं। घायलों को तत्काल पीएचसी पनियरा भेजा गया।

पीपीगंज थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह ने कहा कि घटनास्थल पनियरा सीमा में पड़ता है, लेकिन मामला बॉर्डर का है। अगर चार दिन पहले दोनों पक्षों की रंजिश पर कार्रवाई हो जाती तो आज फायरिंग की नौबत नहीं आती। वहीं, थाना प्रभारी पनियरा आशीष सिंह ने कहा कि वारदात में शामिल युवक पनियरा क्षेत्र और आसपास के गांवों के निवासी हैं। यह इलाका हमारे थाना क्षेत्र में आता है, लेकिन घटनास्थल पीपीगंज की सीमा पर है।

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसमें नरकटहा खास, नरकटहा खुर्द, कल्याणपुर, मेंहदावल और फरेंदा के लोग शामिल थे। यह गैंग अक्सर विवादों में रहता है। इनके खिलाफ कई थानों में केस भी दर्ज हैं।

वारदात की सूचना पर पनियरा थाने के एसएचओ आशीष कुमार सिंह, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी और पीपीगंज के एसएचओ प्रभु दयाल सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, सीमा विवाद के कारण दोनों थाने की पुलिस देर तक उलझी रही। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संयुक्त जांच में जुटी पुलिस, इलाके में फोर्स तैनात
सीमा विवाद के बावजूद दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दबिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

आधे घंटे तक हंगामा, फिर असलहे लहराते भागे बदमाश
गैंगवार के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे, पत्थरबाजी और फायरिंग होती रही। इस दौरान कुछ दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। बदमाश दहशत फैलाने के बाद असलहा लहराते हुए भाग गए। वारदात के बाद से आसपास के गांवों में तनाव है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना पीपीगंज थानाक्षेत्र की है। पीपीगंज पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है: मुथा अशोक जैन, एडीजी जोन

क्षेत्र में किसी सक्रिय गैंग की कोई पुष्ट सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है: विवेक कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed