फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: AIIMS: Report will be given to the executive director today in the food poisoning case.

एम्स: फूड प्वाइजनिंग मामले में आज कार्यकारी निदेशक को दी जाएगी रिपोर्ट

Mon, 13 Jan 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: AIIMS: Report will be given to the executive director today in the food poisoning case.
मेडिकल कॉलेज के मेस में खाना खाकर बीमार हो गए थे छात्र
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स में मेस के खाने से हुई फूड प्वाॅइजनिंग मामले की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट तैयार हो गई है। सोमवार को कार्यकारी निदेशक डॉ. अजय सिंह के आने पर कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

एम्स के मेस में बीते मंगलवार की रात खाना खाने के बाद 60 से अधिक एमबीबीएस और नर्सिग के छात्रों की तबीयत खराब हो गई थी। जिसमें से 19 छात्र-छात्राओं को एम्स में इलाज भी किया गया। मेस में खाने की समस्या के कारण 250 से अधिक छात्र बाहर से खाना मंगा कर खाते है। खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्र अक्सर शिकायत करते रहे हैं। जिसके बाद एम्स प्रशासन ने मेस प्रबंधन समिति का गठन किया गया है, जो 15 दिनों के अंतराल पर खाने की गुणवत्ता की जांच के साथ मेस की व्यवस्थाओं के संबंध में छात्रों की राय को सुनेगी।इसके साथ ही मेस की खाने की जांच के लिए गठित कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। सोमवार को होने वाली बैठक में कार्यकारी निदेशक एम्स की सभी व्यवस्थाओं को लेकर होने वाली बैठक में कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed