{"_id":"68570dde5dcc664645064222","slug":"gorakhpur-news-aiims-president-murmu-will-be-seen-in-white-uttariya-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-978021-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स : सफेद उत्तरीय में नजर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स : सफेद उत्तरीय में नजर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
विज्ञापन
एम्स दीक्षांत समारोह में उत्तरीय से होगी हर भूमिका की पहचान
गोरखपुर। एम्स के पहले दीक्षांत समारोह (जून) के लिए ड्रेस कोड और उत्तरीय के रंगों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दीक्षांत समारोह में हर प्रतिभागी की भूमिका उसके उत्तरीय के रंग से पहचानी जाएगी। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सफेद उत्तरीय में नजर आएंगी। जो सर्वोच्च गरिमा का प्रतीक होगा।
अन्य विशिष्ट अतिथि बैंगनी उत्तरीय पहनेंगे। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता नेवी ब्लू सैश रंग की उत्तरीय में दिखेंगी। संकाय सदस्यों के लिए लाल उत्तरीय निर्धारित किया गया है। दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल लेने वाले छात्रों के लिए पीले रंग का उत्तरीय निर्धारित किया गया है। कुल 61 छात्र-छात्राओं में 48 एमबीबीएस, 8 एमएससी नर्सिंग और 5 एमएससी मेडिकल के छात्र शामिल हैं। ये सभी छात्र पीले उत्तरीय एवं वेशभूषा में मंच की शोभा बढ़ाएंगे और अपने परिजनों की उपस्थिति में गर्व से उपाधि प्राप्त करेंगे।
फैकल्टी के लिए पारंपरिक भारतीय परिधान
छात्रों के साथ ही फैकल्टी के लिए वेशभूषा का निर्धारण कर दिया गया है। पुरुष फैकल्टी सदस्य ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा, गहरे भूरे रंग की जैकेट पहनेंगे। यह संयोजन परंपरा और आधुनिकता का संतुलन दर्शाता है। वहीं महिला फैकल्टी सदस्य गोल्डन बॉर्डर वाली ऑफ व्हाइट साड़ी और गहरे भूरे रंग की जैकेट में नजर आएंगी। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि यह ड्रेस कोड समारोह को न केवल भव्य बल्कि पहचान और अनुशासन से युक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों के एक समान और पारंपरिक परिधान में दिखने से यह समारोह भारतीय अकादमिक परंपरा का जीवंत उदाहरण बनेगा।