फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: AIIMS: One and a half year old girl's face was scratched by dogs. She was cured by plastic surgery.

एम्स: कुत्तों ने नोच दिया था डेढ़ वर्षीया बच्ची का चेहरा.. प्लास्टिक सर्जरी से हुई ठीक

Mon, 03 Feb 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: AIIMS: One and a half year old girl's face was scratched by dogs. She was cured by plastic surgery.
देवरिया जिले के मदनपुर की रहने वाली है बच्ची
विज्ञापन


गोरखपुर। देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र की डेढ़ वर्षीया बच्ची का चेहरा कुत्तों के झुंड ने नोंच दिया था। एम्स के डॉक्टरों ने बच्ची के क्षत-विक्षत चेहरे की सफल प्लास्टिक सर्जरी कर दी है। बच्ची की हालत अब ठीक है। अगर इसमें देरी होती तो बच्ची की जान पर भी खतरा था।
घरवालों ने बताया कि बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर चेहरे को नोंच दिया था। उसका होंठ लगभग अलग हो गया था। जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची को एम्स गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। एम्स के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. शैलेश कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन में बच्ची के चेहरे की सफल फेसिअल प्लास्टिक सर्जरी कर उसे नया रूप दिया। इस ऑपरेशन में सीनियर रेजिडेंट डॉ. आर दुर्गा, जूनियर रेजिडेंट डॉ. अंकुर, डॉ. सुमित, डॉ. प्रियंका और डॉ. सौरभ ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। बच्ची अभी डॉक्टरों की टीम की निगरानी में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसे फिलहाल मैक्सिलोफेशियल वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

-----
जल्द इलाज ही बचाव का एकमात्र तरीका
डॉ. शैलेश कुमार ने बताया कि इतने छोटे बच्चों में एनिमल बाइट के इस तरह के जटिल मामले दुर्लभ होते हैं। इस तरह की चोट में सबसे पहले एंटी-रेबीज वैक्सीन और इम्यूनोग्लोबिन डोज दिया जाता है। इसके बाद, चेहरे की जल्द से जल्द प्लास्टिक सर्जरी की जाती है, क्योंकि इलाज में देरी जानलेवा हो सकती है, और ऑपरेशन में विलंब से चेहरे पर स्थायी विकृति का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed