फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: AIIMS officers appeared before the Commission

Gorakhpur News: आयोग सामने पेश हुए एम्स के अफसर

Tue, 29 Oct 2024 03:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: AIIMS officers appeared before the Commission
गोरखपुर। एम्स के एनाॅटमी विभाग के बर्खास्त प्रोफेसर डाॅ. कुमार सतीश रवि ने अनुसूचित जाति आयोग में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। सोमवार को मामले में अपना पक्ष रखने के लिए एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. अजय सिंह और उप निदेशक प्रशासन अरुण कुमार सिंह दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में पेश हुए।
विज्ञापन

डाॅ. कुमार सतीश रवि ने भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और यातना का आरोप लगाते हुए चेयरमैन, ईडी और स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ आयोग में शिकायत की थी। 23 अक्तूबर को आयोग ने इस मामले में तीनों को अपना पक्ष रखने के लिए 28 अक्तूबर को बुलाया था। हालांकि मामले में एम्स प्रशासन की तरफ से क्या पक्ष रखा गया है, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। मंगलवार को कार्यकारी निदेशक के गोरखपुर आने पर इस प्रकरण से जुड़ी जानकारी मिलेगी। वहीं डॉ. सतीश रवि ने कोर्ट में भी शिकायत कर रखी है। मामले में पांच नवंबर को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed