फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: AIIMS: It will take one more week to investigate the case of assault among students

एम्स : छात्रों में मारपीट मामले की जांच में अभी एक सप्ताह और लगेंगे

Wed, 11 Dec 2024 05:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: AIIMS: It will take one more week to investigate the case of assault among students
गोरखपुर। एम्स परिसर व गेट पर सीनियर-जूनियर छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में जांच कमेटी अभी तक सभी आरोपियों से पूछताछ नहीं कर सकी है। अभी वीडियो फुटेज देखने, गार्डों व अन्य लोगों के बयान, झगड़े की वजह आदि भी जाननी बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि शायद एक सप्ताह में जांच पूरी हो जाए। पहले मंगलवार तक जांच पूरी कर रिपोर्ट आने की बात की जा रही थी।
विज्ञापन

एम्स परिसर में 27 नवंबर को छात्रों के वार्षिक कार्यक्रम अनाहता 2024 का समापन था। इसमें बालीवुड कलाकार कनिका कपूर को आना था, लेकिन कार्यक्रम कैंसिल हो गया। कार्यक्रम के लिए छात्रों से 1500 से 2000 रुपये तक चंदा लिया गया था। कार्यक्रम कैंसिल होने के बाद रकम मांगने को लेकर विवाद हो गया। 28 नवंबर की रात में एम्स परिसर में सीनियर व जूनियर छात्रों के बीच विवाद हो गया। परिसर व गेट पर जमकर मारपीट हुई। एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गार्ड के अलावा तीन छात्रों को चोट लगी। मामला एम्स थाने तक भी पहुंचा।
विज्ञापन

29 नवंबर की सुबह दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर पड़ी। फिर मामले में सुलह के प्रयास शुरू हुए। शाम तक पुलिस ने मामले से खुद को किनारे कर लिया। मामला मीडिया में उठने के बाद एम्स प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अभी लिए जा रहे हैं सभी के पक्ष
मामले में करीब 25 छात्र चिह्नित हैं। जांच कर रही कमेटी इन सभी के बयान दर्ज कर रही है। इसके बाद सभी के बयानों की क्राॅस चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा वीडियो फुटेज और बयानों का भी मेल कराया जाएगा। यह देखा जाएगा कि जिन छात्रों का नाम विवाद में आया है, वे उस वक्त क्या कर रहे थे। इन सभी तथ्यों की पड़ताल करने में अभी कम से कम एक सप्ताह का वक्त और लगेगा। इस रिपोर्ट को कार्यकारी निदेशक को भेजा जाएगा।

--
वर्जन
छात्रों का आपसी विवाद था, जिसे अधिक तूल दिया गया है। जांच कराई जा रही है। जांच टीम वीडियो फुटेज के बाद अब सभी आरोपियों के बयान दर्ज कर रही है। इसी सप्ताह रिपोर्ट तैयार हो जाने की उम्मीद है।
- डॉ. आराधना सिंह, अध्यक्ष मीडिया सेल, एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed