{"_id":"67085cdae6e518523f043f04","slug":"gorakhpur-news-aiims-inquiry-started-against-mbbs-students-who-danced-with-the-dancers-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-712605-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स: नर्तकियों के साथ डांस करने वाले एमबीबीएस छात्रों से शुरू हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स: नर्तकियों के साथ डांस करने वाले एमबीबीएस छात्रों से शुरू हुई पूछताछ
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स के एक डॉक्टर के जन्मदिन पार्टी के दौरान आर्केस्ट्रा पार्टी की नर्तकियों के साथ एमबीबीएस छात्रों व अन्य कर्मचारियों द्वारा किए गए डांस के मामले में जांच शुरू हो गई है। उप निदेशक प्रशासन एके सिंह, डीन एकेडमिक डॉ. महिमा मित्तल और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शिखा सेठ की जांच कमेटी ने बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में दिख रहे छात्रों से उनका लिखित पक्ष लिया। इसके बाद प्रकरण से जुड़े अन्य सभी लोगों से भी जानकारी ली जाएगी। 48 घंटे में जांच पूरी होनी है।
बता दें कि 23 सितंबर को एक जूनियर रेजिडेंट की जन्मदिन पार्टी एम्स थाने के नजदीक एक लॉन में रखी गई थी। इस पार्टी में एमबीबीएस स्टूडेंट्स के साथ कुछ जूनियर डॉक्टर व कर्मचारी भी शामिल हुए थे। देर रात पार्टी में आर्केस्ट्रा की नर्तकियों के साथ जमकर डांस किया गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बुधवार को यह प्रकरण चर्चा में आने पर कार्यकारी निदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर उनसे रिपोर्ट मांगी थी। बृहस्पतिवार को एम्स के प्रशासनिक भवन में इस प्रकरण से जुड़े एमबीबीएस छात्राें को बुलाया गया था।
बताया जाता है कि जांच टीम ने पार्टी में मौजूद लोगों से अपना लिखित पक्ष देने को कहा है। टीम यह भी जांच कर रही है कि परिसर से बाहर किसकी अनुमति से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसमें शामिल हुए लोगों ने पूर्व अनुमति ली थी या नहीं। जांच टीम के एक सदस्य ने बताया कि 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट ईडी को देनी है। प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आखिर किसने लीक किया वीडियो
एक पखवारे बाद प्रकरण के अचानक चर्चा में आने के साथ ही यह सवाल भी उठने लगे हैं कि यह वीडियो अब क्यों वायरल किया गया है। होटल में आयोजित कार्यक्रम में किसने इसका वीडियो बनाया और वायरल होने में इतनी देरी क्यों की। अगर किसी ने केवल हंसी मजाक की मंशा से यह वीडियो बनाया होता तो अगले ही दिन यह एम्स से जुड़े लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा हो जाता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर अचानक क्या हुआ कि यह वीडियो वायरल हो गया। एम्स में इस बात की खूब चर्चा है कि आखिर वीडियो बनाने वाले की मंशा क्या थी और उसने इसे अब क्यों वायरल किया है।
-- --